सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

19 नवम्बर 2026 | वीरवार

  1. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, पत्नी केट के साथ 10 साल बाद भारत पहुंचे। व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा।
  2. नशे की समस्या पर कैबिनेट बैठक में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- देश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना होगा।
  3. पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ साढ़े तीन घंटे तक की बैठक, मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की। 11 मंत्रालयों के सचिवों ने दिया प्रेजेंटेशन।
  4. महाराष्ट्र में बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने को लेकर नया विवाद, सोनिया गांधी की किताब के विरोध के दौरान शिंदे गुट के नेताओं से हुई चूक।
  5. सोनिया गांधी की किताब फाड़ने के दौरान बाल ठाकरे की तस्वीर भी फाड़ी गई। टोकने पर शिवसेना नेता रुकीं, संजय राउत ने घटना पर जताई नाराजगी।
  6. बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर विवाद पर एकनाथ शिंदे की सफाई, बोले- शिवसैनिक अपने नेता का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
  7. सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री को लेकर प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स का दावा, अब तक दो लाख से अधिक प्रतियां बिकीं।
  8. प्रदर्शन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का सीजेआई, कांग्रेस और AAP-AISA को नोटिस। जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर प्रदर्शनों से व्यापारियों को 11 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का दावा।
  9. अमेरिका में राहुल गांधी का बयान, बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र है। चुनावों का बहिष्कार करने से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचेगा।
  10. शिकागो में राहुल गांधी ने कहा- भारत को गैर-लोकतांत्रिक नहीं बनने देंगे। भारत-इजराइल संबंधों और वैश्विक व्यवस्था पर भी रखी अपनी राय।
  11. भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी, इजराइल के साथ 1,976 करोड़ रुपये का समझौता। बराक-1 मिसाइल प्रणाली का होगा आधुनिकीकरण।
  12. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जापान के साथ रक्षा तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर जोर, बोले- भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
  13. उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों के चुनाव छह महीने और टलने के आसार, ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट की मंजूरी।
  14. बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को लगाई फटकार, कहा- वीआईपी के दौरे पर सड़कें चमकाई जाती हैं तो आम जनता को ऐसी सुविधाएं क्यों नहीं मिलतीं?
  15. महाराष्ट्र सत्ता विवाद में सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट की दलील, कहा- महाविकास अघाड़ी सरकार बनाने का उद्धव ठाकरे का फैसला वैचारिक रास्ते से हटना था। मामले में आज होगी सुनवाई।
  16. सोने की शुद्धता पर उठे सवाल, चीन के रेनियम पाउडर को सोने में मिलाकर 24 कैरेट की जांच में पास होने का दावा। हॉलमार्किंग व्यवस्था को लेकर चिंता।
  17. दुनिया की धार्मिक आबादी को लेकर रिसर्च रिपोर्ट में बड़ा दावा, 2035 तक मुसलमानों की संख्या सबसे अधिक होने का अनुमान।
  18. नागपुर में रामकथा के दौरान मोरारी बापू का युवाओं को संदेश, बोले- नकली मुखौटे हटाएं युवा, तभी ज्ञान के नेत्र खुलेंगे।
  19. ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात को लेकर चर्चा तेज, डिनर और बैठक की खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल।
  20. कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट। चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर भी खतरे की आशंका।
  21. IND vs NZ क्रिकेट मुकाबला: न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 90 रन का आंकड़ा पार किया। जसप्रीत बुमराह ने झटके तीन विकेट, आकाश और अंशुल को मिली एक-एक सफलता।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579