✍️ देवभूमि न्यूज 24
व्येयं सदा परिभवध्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिव-विरिंचि-नुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल ! भवाब्धिपोतं
वंदे महापुरुष ! ते चरणारविंदम्।।
हे शरणागत-रक्षक पुरुषोत्तम! तुम्हारे चरण-कमलों की मैं वंदना करता हूँ। जो सर्वदा ध्यान करने योग्य, अवनतिनाशक और अभीष्टदायक हैं। जो तीर्थों के स्थानरूप, ब्रह्मा, महेश आदि से स्तुत और शरण जाने योग्य हैं; भक्तों के दुःखों को हरण करने वाले और भवसागर पार करने के लिए नौकारूप हैं।
नताः स्म ते नाथ! पदारविंदं
बुद्धींद्रिय-प्राण-मनो-वचोभिः।
यत् चिंत्यतेऽतर्हृदि भावयुक्तैर्
मुमुक्षुभिः कर्ममयोरुपाशात्।।
हे नाथ! तुम्हारे चरण-कमल को बुद्धि, इंद्रिय, प्राण, मन और वाणी सहित हम लोग नमस्कार करते हैं। कर्मरूप सुदृढ़ पाशों से छुटकारा पाने के इच्छुक भक्तजन भक्तिभाव से अपने हृदय में जिसका चिंतन करते हैं।
त्वं मायया त्रिगुणयाऽऽत्मनि दुर्विभाव्यं
व्यक्तं सृजस्यवसि लुंपसि तद्गुणस्थ:।
नैतैर् भवान् अजित! कर्मभिरज्यते वै
यत् स्वे सुखेऽव्यवहितेऽभिरतोऽनवद्यः।।
तू माया के (रज आदि) गुणों में स्थित होकर उस त्रिगुणमयी माया द्वारा स्व-स्वरूप में यह अचिंत्य, नामरूपात्मक व्यक्त जगत उत्पन्न करता है, उसका पालन करता है और उसे नष्ट कर देता है। फिर भी हे अजेय परमेश्वर! सचमुच तुझे इन कर्मों का लेप नहीं लगता। कारण तू निर्मल है और अखंड आत्मसुख में रंग गया है।
शुद्धिर् नृणां न तु तथेड्य! दुराशयानां
विद्याश्रुताध्ययनदानतपः क्रियाभिः।
सत्त्वात्मनां ऋषभ! ते यशसि प्रवृद्ध
सत्-श्रद्धया श्रवण-संभृतया यथा स्यात्।।
हे सात्त्विक-श्रेष्ठ, हे स्तवनीय! तेरे यश के बार-बार श्रवण से बढ़ने वाली सात्त्विक श्रद्धा से दूषित हृदय मानवों की जैसी शुद्धि होगी, वैसी शुद्धि विद्या वेदाध्ययन, दान, तप आदि कर्मों से नहीं होगी।
स्यान्नस् तवांघ्रिरशुभाशयधूमकेतुः
क्षेमाय यो मुनिभिरार्दहृदोह्यमानः।
यः सात्वतैः समविभूतय आत्मवद्भिर्
व्यूहेऽर्चितः सवनशः स्वरतिक्रमाय।।
तेरे चरण हम लोगों की अशुभ वासनाओं को जलानेवाला अग्नि बनें। जो मुनिजन कल्याण के लिए प्रेमार्द्र चित्त से जो अपने हृदय से लगाते हैं, आत्मवान वैष्णव भक्त स्वर्ग-सुख से परले पार की साम्ययोग सिद्धि के लिए तीनों यज्ञ-कालों में वासुदेव आदि व्यूहों (यानी स्वरूपों) में जिनका पूजन करते हैं।
यश् चिंत्यते प्रयतपाणिभिरध्वराग्नौ
त्रय्या निरुक्तविधिनेश! हविर् गृहीत्वा।
अध्यात्मयोग उत योगिभिरात्ममायां
जिज्ञासुभिः परमभागवतैः परीष्टः।।
हे परमेश्वर! तीन वेदों द्वारा बतायी हुई विधि के अनुसार यज्ञाग्नि में शुद्ध हाथों आहुति देते समय याज्ञिक लोग जिन चरणों का चिंतन करते हैं, उसी तरह अध्यात्मयोग से परमात्मा-माया को जानने के इच्छुक परम भगवद्भक्त योगी सभी प्रकार से जिनका पूजन करते हैं, तेरे वे चरण हमारी अशुभ वासना भस्म करने वाले अग्निरूप बनें।
पर्युष्टया तव विभो! वनमालयेयं
संस्पर्धिनी भगवती प्रतिपत्निवत् श्रीः।
यः सुप्रणीतममुयार्हणमाददन्
नो भूयात् सदांघ्रिरशुभाशयधूमकेतुः।।
प्रभो! भगवती लक्ष्मी आपके भक्तों ने आपको अर्पित की हुई म्लान (मुरझायी) वनमाला से सौत सा मत्सर करती है। उस सूखी वनमाला से अपना यथासांग पूजन मानने वाले आपके चरण हमारी अशुभ वासनाओं को भस्म करने के लिए अग्नि-स्वरूप हों।
केतुस् त्रिविक्रमयुतस् त्रिपतत्पताको यस्
ते भयाभयकरोऽसुरदेवचम्वोः।
स्वर्गाय साधुषु खलेष्वितराय भूमन्!
पादः पुनातु भगवन्! भजतां अघं नः।।
हे विश्वव्यापक परमेश्वर! तीन डगों में ही सारे त्रैलोक्य को व्याप्त करने वाला तेरा चरण एक विजय ध्वज ही है। उसे त्रिपथगा गंगा रूपी पताका है। उसे देख असुरों की सेना भयभीत होती है, तो देवों की सेना निर्भय। सज्जनों को स्वर्ग और दुर्जनों को नरक देने वाले तेरे वह चरण हम भक्तों के पापों को नष्ट कर हमें पवित्र करें।
नस्योतगाव इव यस्य वशे भवन्ति
ब्रह्मादयस् तनुभृतो मिथुरर्द्यमानाः।
कालस्य ते प्रकृतिपुरुषयोः परस्य
शं नस् तनोतु चरणः पुरुषोत्तमस्य।।
एक-दूसरे से पीड़ित होने वाले ब्रह्मदेव आदि देहधारियों को नथे बैल की तरह जो वश में रखता है, उस प्रकृति-पुरुष से परे तुम कालस्वरूप पुरुषोत्तम के ये चरण हम लोगों का कल्याण करें।
अस्यासि हेतुरुदयस्थितिसंयमानां
अव्यक्त-जीव-महतां अपि कालमाहुः।
सोऽयं त्रिणाभिरखिलापचये प्रवृत्तः
कालो गभीर-रय उत्तमपुरुषस् त्वम्।।
वेद कहते हैं कि तू इस विश्व की उत्पत्ति, स्थिति और लय का हेतु तथा प्रकृति, पुरुष और महत्त्व का (काल याने) नियंता है। वह (शीत, ग्रीष्म और वर्षारूप) तीन नाभिवाला (संवत्सर-चक्ररूप) तथा अखिल-क्षयार्थ प्रवृत्त अति वेगवान कालरूप पुरुषोत्तम तू है।
त्वतः पुमान् समधिगम्य यथा स्ववीर्यं
धत्ते महांतमिव गर्भममोघवीर्यः।
सोऽयं तयानुगत आत्मन आण्डकोशं
हैमं ससर्ज बहिरावरणैरुपेतम्।।
यह पुरुष तुझसे स्ववीर्य पाकर अमोघ-वीर्य बनता है और फिर माया से संयुक्त होकर मानो महत्तत्त्वरूप गर्भ धारण करता है। फिर उस माया की सहायता से अपने में से बाहर से आवरणयुक्त सुवर्णवर्ण यानि तेजोमय ब्रह्मांड का निर्माण करता है।
तत् तस्थुषश्च जगतश्च भवान् अधीशो
यन्माययोत्थगुणविक्रिययोपनीतान्।
अर्थान् जुषन्नपि हृषीक-पते! न लिप्तो
येऽन्ये स्वतः परिहृतादपि विभ्यति स्म।।
हे ऋषीकेश! सचमुच तू इस (समस्त) चराचर का स्वामी है। क्योंकि माया की गुण-विक्रिया से प्राप्त पदार्थों का उपभोग करने पर भी तुझे उसका लेप नहीं लगता। उलटे अन्य लोग स्वतः त्याग दिए हुए विषयों से भी डरते हैं।
नमोऽस्तु ते महायोगिन्! प्रपन्नं अनुशाधि माम्।
यथा त्वच्चरणांभोजे रतिः स्यादनपायिनी।।
हे महायोगेश्वर! तुझे नमस्कार है। मैं तेरी शरण आया हूँ। इसलिए मुझे ऐसा ज्ञान दे कि तेरे चरण-कमलों में मेरा अटल अखंड प्रेम रहे।
।। जय श्रीहरिविष्णु भगवान् नारायण ।।
✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान
देवभूमि न्यूज 24
धर्म अध्यात्म, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579








