राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कानम में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का शुभारंभ

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
कानम, जिला किन्नौर

RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कानम में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस बिजनेस मॉडल कैनवास (BMC) पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन श्री हर्ष कुमार, प्रोजेक्ट हेड, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यवसायिक विचारों की पहचान, बिजनेस मॉडल तैयार करने, ग्राहकों की आवश्यकताओं, लागत, आय के स्रोत तथा सफल व्यवसाय स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी।

इस अवसर पर श्री सोनम रिंगचेंग, प्रधानाचार्य, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कानम, उपप्रधान, वार्ड सदस्य एवं बीडीसी सदस्य सहित ग्राम पंचायत कानम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री हर्ष कुमार (प्रोजेक्ट हेड) एवं श्री शिशुपाल चौहान (असिस्टेंट मैनेजर), द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं, विद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित 120 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तीन दिवसीय EDP के आगामी सत्रों में बिजनेस मॉडल कैनवास (BMC), डिजिटल मार्केटिंग, व्यवसायिक विचारों की पहचान, व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, स्वरोजगार के अवसरों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं इच्छुक उद्यमियों से आगामी प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय संसाधनों के आधार पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करना है।

देवभूमि न्यूज 24
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579