सूर्य उपासना से हमें क्या-क्या लाभ होते हैं❓️

Share this post

✍️ देवभूमि न्यूज 24

  1. भगवान सूर्य की उपासना से दाद फोड़ा कुष्ठ हैजा प्रभृत्ति रोग नष्ट हो जाते हैं ( वही -75/88)
  2. भगवान सूर्य का उपासक कठिन से कठिन रोगों से मुक्ति पाकर अनेकों वर्ष की लंबी आयु प्राप्त करता है। ( वही -75/88)
  3. भगवान सूर्य की उपासना मात्र से सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती है। ( पद्म पुराण सृष्टि खंड अध्याय नंबर 79 श्लोक नंबर 17)
  4. जो भी भक्ति पूर्वक भगवान सूर्य की पूजा करता है वह निरोग होता ही है। ( स्कंद पुराण भाग 2 काशी खंड महत्यम अध्याय नंबर 3 श्लोक नंबर 15)
  5. सूर्य देव उदय होने पर रोगो का अपहरण कर लेते हैं। ( शुक्ल यजुर्वेद 33/36)
  6. शरीर के सभी रोग भगवान सूर्य की रश्मियों के द्वारा नष्ट हो जाते हैं। ( अथर्ववेद)
  7. अगर शरीर में तेज की कामना हो तो सूर्य की आराधना करनी चाहिए ( श्रीमद्भागवत महापुराण)
  8. अगर सुख की कामना हो तो सूर्य की आराधना करनी चाहिए। ( स्कंद पुराण)
  9. अगर शत्रु को पराजय करना हो शत्रु विजय प्राप्त करनी हो तो सूर्य की आराधना करनी चाहिए। ( वाल्मीकि रामायण)
  10. अगर आरोग्य की कामना हो तो सूर्य की आराधना करनी चाहिए ( मत्स्य महापुराण 67/61)
  11. भगवान सूर्य की उपासना करने पर वह शरीर को निरोग तो बनते ही बनाते हैं साथ में दृढ़ भी कर देते हैं। ( स्कंद पुराण)
  12. भगवान भास्कर जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं उसे निः संदेह धन और यश भी प्रदान करते हैं। ( पद्म पुराण)
  13. सूर्य की जो लालिमा युक्त किरणे होती है इसका सेवन करने से शरीर का पीलापन और हृदय रोग नष्ट होते हैं। ( अथर्ववेद)
  14. भगवान सूर्य की लालिमा युक्त किरणो का सेवन करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है। ( अथर्ववेद)
  15. सूर्य की विधिवत उपासना करने पर नेत्र रोग नष्ट हो जाते हैं।( चाक्षुषोपनिषद्)
  16. भगवान सूर्य की उपासना करने पर प्राण शक्ति प्रबल होती है।
    ( यजुर्वेद)
  17. ज्योति युक्त चीजों में मैं सूर्य हूं। ( गीता)
  18. सूर्य में जो तेज है उसे तू मेरा ही तेज जान। ( गीता)
  19. विराट स्वरूप में मै सूर्य को आपका नेत्र देख रहा हूं। ( गीता)
  20. शिव जी की आठ मूर्तियों में से एक मूर्ति सूर्य है। ( शिव महापुराण)
  21. भगवान सूर्य की विधिवत आराधना करने से बुरे सपनों का नाश हो जाता है। ( सामवेद)
  22. भगवान सूर्य की उपासना करने से घर में कभी अन्न जल की कमी नहीं रहती है। ( यजुर्वेद)
  23. भगवान सूर्य सभी प्राणियों के जीवन है। ( ब्रह्म पुराण)
  24. सूर्य अपने उपासक को दीर्घायु आरोग्य ऐश्वर्या धन पशु मित्र पुत्र स्त्री विविध प्रकार की उन्नति के क्षेत्र आठ प्रकार के भोग स्वर्ग और सब कुछ प्रदान कर देते हैं। ( स्कंद पुराण)

✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान

देवभूमि न्यूज 24
धर्म संस्कृति, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579