योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार के साथ हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।

ॐ शांति!

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579