देवभूमि न्यूज 24
कान्हा तुम्हें पाना मेरे नसीब में होगा या नहीं, यह तो वक्त और किस्मत की बात है, लेकिन तुम्हें उम्रभर चाहना मेरे दिल का सबसे खूबसूरत वादा है।
मैं नहीं जानती कि हमारी राहें किस मोड़ पर जाकर मिलेंगी या फिर कभी किसी मोड़ पर एक-दूसरे से जुदा हो जाएँगी। मिलना है या बिछड़ना, यह फैसला भले ही किस्मत करे, मगर मेरी हर सुबह की पहली सोच और हर रात की आखिरी दुआ में सिर्फ तुम्हारा ही नाम रहेगा।
तुम मेरी जिंदगी में रहो या न रहो, मेरे करीब रहो या मुझसे दूर, मेरे प्रेम की गहराई में तुम्हारी जगह हमेशा वही रहेगी।
क्योंकि मैंने तुम्हें सिर्फ पाने की ख्वाहिश से नहीं चाहा, बल्कि तुम्हें अपनी हर धड़कन में महसूस करने के लिए चाहा है।
तुम मिलो या न मिलो, तुम्हारे हिस्से का प्रेम किसी और के नाम नहीं होगा। तुम्हें पाना मेरी किस्मत हो या न हो, तुम्हें चाहना मेरी आखिरी सांस तक रहेगा।
इस दिल ने तुम्हें चुना है और अब यह चुनाव किसी शर्त या उम्मीद का मोहताज नहीं।
नाम : ममता सक्सेना चित्रांश शहर : कोसीकलां (मथुरा)
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








