देवभूमि न्यूज 24 रविवार, 22 नवंबर 2026
1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन: मां की अंतिम विदाई के दौरान भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पार्थिव शरीर को कंधा देते समय छलक पड़े आंसू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने फोन और संदेशों के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
2. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी के ओबीसी मोर्चा में उन्हें विशेष सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
3. पाकिस्तान के 81 प्रतिशत हथियार चीन से: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के कुल हथियारों में 81 प्रतिशत की आपूर्ति चीन से होती है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी।
4. दिल्ली से कश्मीर तक फैला नशे का नेटवर्क बेनकाब: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख से अधिक नशीली टैबलेट और कैप्सूल बरामद किए हैं।
5. जम्मू-कश्मीर सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया: सीमा के नजदीक एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।
6. पीएम मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया और गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जिस बिहार में कभी घोटालों की चर्चा होती थी, वहां अब निवेश के आंकड़ों की बात होती है।
7. NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय: मामले में NTA के तीन विशेषज्ञों सहित 14 आरोपियों पर आरोप तय किए गए हैं। दिल्ली की अदालत में सभी ने खुद को निर्दोष बताया। 25 नवंबर से प्रतिदिन सुनवाई होगी।
8. अमेरिका में 90 दिन के ब्लैकआउट की अफवाह से हड़कंप: अमेरिका में संभावित 90 दिनों के ब्लैकआउट की अफवाह के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई जगह लोग पानी, राशन और जनरेटर खरीदकर जमा कर रहे हैं।
9. बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का हमला: रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया और पैट्रियट एयर डिफेंस रडार को निशाना बनाया।
10. बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: BNP और अवामी लीग समर्थकों के बीच झड़प के बाद कई घरों और दुकानों में आगजनी की खबर है। हालात नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।
11. अमित शाह बोले— कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकी नहीं बचे: केंद्रीय गृह मंत्री के अनुसार पुलवामा में आखिरी लश्कर आतंकी मारा गया है। अब घाटी में केवल पाकिस्तानी आतंकियों के सक्रिय होने की बात कही गई है।
12. पीएम मोदी ने सोना नहीं खरीदने की अपील का किया जिक्र: प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। लोगों ने कम सोना खरीदा और अब कई लोग कह रहे हैं कि उनकी बात मानने से पैसे बच गए।
13. संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी जारी: संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी समाप्त नहीं हुआ है। वर्ष 2008 में 87 दिनों बाद सत्र समाप्त हुआ था। परिसीमन विधेयक पर विशेष बैठक का इंतजार किया जा रहा है।
14. बेगूसराय के 1102 परिवारों को मिले पक्के मकान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय के 1102 परिवारों को पक्के घरों की सौगात दी। जिले के लिए कुल 401 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की गई।
15. पत्रकारों की सुरक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: याचिका में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता के काम में दखल देने का कोई औचित्य नहीं है। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है।
16. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा आज से: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात होगी।
17. इजराइल में नई गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज: आइजेनकोट और लिकुड के बीच आज से बातचीत शुरू होने की संभावना है। राजनीतिक घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भूमिका पर नजरें टिकी हैं।
18. धान खरीद पर यूपी सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी समितियों को अब धान खरीद पर 100 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से सहकारी समितियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
19. भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार: रामभक्तों के लिए खुशखबरी। 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह भारत-नेपाल के बीच नई रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे।
20. मौसम का बदला मिजाज: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी है। माउंट आबू में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। चक्रवात अकवान के प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों में बारिश की संभावना है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 369 तक पहुंच गया।
21. क्रिकेट अपडेट: भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में ऋषभ पंत शतक बनाकर आउट हुए। लाइव अपडेट के अनुसार भारत का स्कोर 635 रन पर छह विकेट था।
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो। सुप्रभात!
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








