हरियाणा के हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान हुआ हादसा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे दोनों जवान
देवभूमि न्यूज 24
हरियाणा के हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। मृतक जवानों की पहचान मनीष और अंकुश कुमार के रूप में हुई है। दोनों जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैन्य अभ्यास के दौरान करीब 32 टैंक एक साथ मूवमेंट कर रहे थे। इस दौरान टैंकों से उठे धूल के घने गुबार के कारण आगे खड़े जवान दिखाई नहीं दिए। इसी बीच टैंक जवानों के ऊपर से गुजर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस दर्दनाक हादसे से सेना के जवानों और दोनों परिवारों में शोक की लहर है। देश ने सैन्य अभ्यास के दौरान अपने दो वीर जवानों को खो दिया।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








