सोमवार, 23 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24*

🔶 नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पहुंचे दिल्ली: चीन से नजदीकियां बढ़ा रहे नेपाल के साथ रिश्तों को मजबूत करने में जुटा भारत, प्रधानमंत्री मोदी के साथ आज होगी अहम मुलाकात।

🔶 बांग्लादेश की सत्ता मिली, सुकून नहीं: नौ महीने में तारिक रहमान के सामने खड़ी हुईं आठ बड़ी चुनौतियां।

🔶 बिसलेरी के पैकेज्ड पानी में खतरनाक केमिकल मिलने का दावा: FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी।

🔶 चार करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: ESIC ने जारी किए नए नियम, बिना फॉर्म भरे सीधे खाते में आएगा क्लेम का पैसा।

🔶 कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बच्चों समेत एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, छह घायल।

🔶 हैदराबाद में हाई अलर्ट: लश्कर के नाम से ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, दो स्थानों पर बम धमाकों की धमकी।

🔶 तमिलनाडु सरकार ने थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के फैसले को दी चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर, मंदिर और दरगाह के बीच विवाद का मामला।

🔶 राहुल गांधी का BJP-RSS पर निशाना: बोले- भारतीय संस्कृति की समझ नहीं, असभ्य, लालची और पुरुषवादी हैं। अर्धनारीश्वर की तस्वीर भी की साझा।

🔶 PM मोदी और बालेन शाह की आज अहम मुलाकात: अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक का होगा उद्घाटन, कई महत्वपूर्ण समझौतों पर लग सकती है मुहर।

🔶 देश में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार: 83 फीसदी घरों में इंटरनेट की पहुंच, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के 40 फीसदी जेन-जी युवाओं को ईमेल की सुविधा नहीं।

🔶 दिल्ली से अगवा आठ महीने का बच्चा यूपी से बरामद: तीन बेटियों वाले दंपती ने वारिस की चाह में किया था अपहरण, तीन आरोपी गिरफ्तार।

🔶 महाराष्ट्र में सूखे को लेकर अंबेडकर के पोते का विवादित बयान: बोले- बारिश नहीं तो पानी रोकें कैसे, तालाब भरने के लिए अजित पवार को बुलाएं।

🔶 यूपी-बिहार समेत आठ राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट: राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा शून्य डिग्री पर, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना।

🔶 शशि थरूर का पाकिस्तान पर निशाना: बोले- सिर पर बंदूक तानकर बातचीत नहीं हो सकती, पाकिस्तान पहले आतंकी ढांचा खत्म करे।

🔶 नए अंदाज में लौट रहा संयुक्त परिवार का दौर: एक ही सोसाइटी में अलग-अलग फ्लैट लेकर रह रहे परिवार, साथ रहने के साथ निजी जिंदगी में भी कम दखल।

🔶 सरकारी खजाने में 1.32 लाख करोड़ रुपये, फिर भी इलाज का बोझ आम आदमी पर: देश में स्वास्थ्य खर्च का करीब 67 फीसदी हिस्सा लोग अपनी जेब से उठा रहे हैं।

🔶 हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान दर्दनाक हादसा: टैंक की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के दो जवान मनीष और अंकुश कुमार बलिदान।

🔶 फिलिस्तीन के मुद्दे पर नेहा बोरा का दर्द छलका: भारत सरकार के रुख को बताया शर्मनाक।

🔶 मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आजम खान का दर्द आया सामने: बोले- ‘हर रात अल्लाह से मौत मांगते थे।’

🔶 ट्रंप की ईरान को चेतावनी: बोले- बातचीत नाकाम रही तो नए साल के बाद फिर करेंगे हमला, तेहरान पर बातचीत टालने का आरोप।

🔷 Rising Star Asia Cup, IND-A vs PAK-A: पाकिस्तान-A ने भारत को 48 रनों से हराया, तिलक वर्मा की शतकीय पारी गई बेकार।

🔷 वेलिंगटन टेस्ट के आखिरी दिन लंच तक न्यूजीलैंड 157/4: कॉन्वे और रचिन पवेलियन लौटे, भारत को जीत के लिए छह विकेट की जरूरत।

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो। सुप्रभात!

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579