कुपवी में उप मंडलाधिकारी की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार

Share this post

भीम सिंह दसाईक,
ब्यूरो देवभूमि न्यूज 24

**कुपवी (शिमला)।**हिमाचल प्रदेश सरकार व माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह ठाकुर द्वारा शिमला जिला के कुपवी उप मंडल में पिछले काफ़ी समय से रिक्त पड़े उप मण्डलाधिकारी के पद को भरने के लिए महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस यशपाल तनाईक व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि एसडीएम के रिक्त पद पर कुलवंत सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने से क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से एसडीएम का पद खाली होने के कारण उपमंडल के लोगों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकारी कार्यों, राजस्व संबंधी मामलों और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए दिक्कतें पेश आ रही थीं। कई मामलों में लोगों को अपने काम करवाने के लिए चौपाल जाना पड़ता था वहीं कुछ कार्यों के लिए उन्हें अन्य कार्यालयों के चक्कर भी लगाने पड़ रहे थे। विशेषकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से उपमंडल मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को प्रशासनिक अधिकारी की नियमित नियुक्ति मिलने राहत मिली है।