राजकीय महाविद्यालय शिलाई में संविधान दिवस पर वाद-विवाद, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
शिलाई (सिरमौर)

शिलाई राजकीय महाविद्यालय शिलाई में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा Assistant Professor Ajay Singh (सहायक आचार्य अजय सिंह) के नेतृत्व में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यार्थियों को पूर्व में जारी सूचना के माध्यम से बता दी गई थी। इस अवसर पर वाद-विवाद, भाषण, पोस्टर-निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

वाद-विवाद का विषय था

  • “क्या भारत की संवैधानिक संस्थाएं कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त रूप से स्वतंत्र हैं?”

भाषण प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों ने महिला आरक्षण, समान नागरिक संहिता, जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्थानीय स्वशासन तथा डिजिटल युग में निजता के अधिकार जैसे चार विषयों में से किसी एक का चयन किया।

पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता की थीम “हमारा संविधान, हमारे अधिकार और हमारी जिम्मेदारियां” तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की थीम “अपने संविधान को जानें” थी।

विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से संबंधित अपनी जानकारी, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति-कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: प्रथम रितिक, द्वितीय प्रनीता तथा तृतीय रिंकू।
  • पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता: प्रथम रितिका वर्मा, द्वितीय सलोनी ठाकुर तथा तृतीय प्रीनीता।
  • भाषण (डिजिटल सत्र) प्रतियोगिता: प्रथम तनिशा, द्वितीय निखिल तथा तृतीय रितिका।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों तथा अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों के महत्व से अवगत कराया गया। अंत में विजेताओं को बधाई दी गई और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।

राजनीति विज्ञान विभाग
राजकीय महाविद्यालय शिलाई

देवभूमि न्यूज 24
मेरा गांव मेरा देश
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579