अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन-पत्र किया दाखिल

Share this post

देवभूमि न्यूज डेस्क
हिमाचल प्रदेश
शिमला

शिमला में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए वीरवार को अभिषेक मनु सिंघवी ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी इंचार्ज राजीव शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उपस्थित थीं। सभी तीन निर्दलीय विधायक कांग्रेस विधायकों के साथ इस अवसर पर मौजूद रहे।