हमीरपुर में पूर्व सीएम स्व.वीरभद्र के नाम की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर पुलिस में मामला दर्ज
देवभूमि न्यूज डेस्क
हमीरपुर
जिला हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने का मामला प्रकाश मेंआया है। मामला संज्ञान में आने पर कांग्रेस ने मामला पुलिस में दर्ज करवाया है कांग्रेसियों ने कुछ शरारती तत्वों के साथ साथ बीजेपी पर भी इस शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने का आरोप लगाया हुआ है
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेडी के प्रांगण मे पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा उनके नाम की साईंस प्रयोगशाला के शिलान्यास पट्टिका को तोडने संबंधी एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज करवाने के लिए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र जार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल भोरंज थाना पहुंचा था। इस दौरान भोरंज के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, रमेश डोगरा,प्रोमिला देवी और प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रयोगशाला भवन का नींव पत्थर साल 2005 में तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह ने रखा था। संबंधित अरोप पत्र में कहा गया है कि पट्टिका को तोड़ने में कुछ अवांछित तत्वों के साथ-साथ बीजेपी से संबंधित लोगो की संलिपत्ता को भी नकारा नहीं जा सकता। इसमें सीधे तौर पर शिक्षा विभाग और लोक निर्माण एवं स्थानीय विधायक की भूमिका संदिग्ध रही है। एफआईआर में सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, शिकायत में स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षा निदेशक, शिक्षा उप निदेशक और स्थानीय विधायक को आरोपित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में कोई भी विकास काम नहीं करवाया है।
केवल पूर्व सरकार के समय में करवाए गए विकास कार्यों पर अपने नाम की पट्टिका लगाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शरारती तत्वों के द्वारा इस तरह की पटिका तोड़ना अशोभनीय है और इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि बीजेपी सरकार के समय हर बार इस तरह के शिलान्यास पट्टिका तोड़ने के कार्य होते हैं जोकि गलत है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही शिलान्यास पटिका तोडने वालों का पता नहीं गया और आरोपित के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई ना की गई तो मजबूर होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि लोकतंत्र में विकास कार्यों की उद्घाटन व शिलान्यास की पट्टी का लगाना उक्त सरकार के विकास को दशार्ता है, लेकिन जिस तरह से स्कूल में पट्टिका को तोड़ा गया है, इसकी जांच होनी चाहिए।