शिलाई के बीआर सी भवन में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
देवभमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक और प्रधानाचार्य डाइट एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला सिरमौर की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा की बैठक का आयोजन पहली बार शिक्षा खंड शिलाई के बीआरसी भवन में किया गया जिसमें निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई सर्वप्रथम शशि पाल शर्मा प्रधानाचार्य डाइट एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला सिरमौर द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया इस बैठक में जिला सिरमौर के बीपीओ ,बी ई ओ ,बीआरसी उच्च एवं प्राथमिक ,सर्व शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता एवं डाइट के समन्वयको तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया ऋषि पाल शर्मा प्रधानाचार्य डाइट एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला सिरमौर नाहन ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से परिचय करवाया इसके उपरांत मासिक समीक्षा बैठक शिलाई शिक्षा खंड में करवाने पर बधाई दी शिलाई में समग्र शिक्षा के माध्यम से बने के जी बी वी छात्रावास तथा बीआरसीसी भवन में बने हॉल की सराहना की गई स्कूलों में बच्चों के एडमिशन विड्रॉल रजिस्टर तैयार करने पर चर्चा की गई तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन लगाने पर विस्तृत जानकारी,कैश बुक बारे निर्देश दिए गए सभी रजिस्टर के प्रथम पेज पर सत्यापन बारे निर्देश दिए सभी फाइलों की पेजिंग बारे निर्देश दिए गए सभी ग्रांट को खर्च करने पर बताया गया पुराने सामान को कैसे राइट ऑफ करना है इसके बारे में विस्तार से बताया गया स्कूलों की जमीनों के कागजात बारे निर्देश दिए गए विद्यालय की निरीक्षण के उपरांत प्रार्थना सभा की प्रशंसा की गई सभी स्कूलों में हेल्थ किट रखने वाले निर्देश दिए गए सभी को निर्देश दिए कि हर स्कूल में कॉफी टेबल बुक जरूर होनी चाहिए हर स्कूल में बोर्ड पर स्कूल का इतिहास लिखा होना चाहिए कक्षों के नामकरण बारे निर्देश दिए गए सभी स्कूलों में डिस्प्ले बोर्ड जरूर लगाएं सभी कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए कि कम से कम 20 निरीक्षण हर माह विजिट करें क्लस्टर की बैठक की प्रोसिडिंग की प्रतिलिपि परियोजना अधिकारी को जरूर भेजी जाए स्कूलों में सभी बच्चों को समानता के अधिकार पर बल दिया जाए सब को एक साथ बिठाया जाए उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला सिरमौर नहान के द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया और बताया गया कि आप सभी लोगों के सहयोग के बिना कोई भी कार्य अच्छे तरीके से कर पाना संभव है सभी लोगों के प्रयास से ही शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है उन्होंने बताया कि मैं अभी तक जितने स्कूलों में गया तो पाया कि सभी लोग अपना कार्य बहुत अच्छे तरीके से कर रहे हैं
स्कूलों में उपस्थिति पर ध्यान दिया जाए स्कूलों में अध्यापकों की कमी पर चर्चा की गई स्कूलों में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था को लेकर सभी को सराहना की गई लेखक संबंधित रिकॉर्ड बारे निर्देश दिए गए सभी लोगों को मिलजुल कर कार्य करने के बारे में निर्देश दिए गए और अंत में बैठक में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया गया लेखराज प्रवक्ता के द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों बारे चर्चा की गई और 2021-22 के सर्वे बारे निर्देश दिए गए और बताया गया कि जहां पर एन आर एस टी सेंटर चल रहे हैं वहां पर बच्चों का खेल कर ले ताकि प्रबंध पोर्टल पर समस्याएं बजट बारे निर्देश दिए जो आपको पैसा दिया गया है उसको समय पर खर्च कर ले और जो सामान समग्र शिक्षा के माध्यम से दिया गया है उसे बच्चों को बांट दें ट्रैक सूट समग्र शिक्षा के माध्यम खरीद लिए गए हैं वह भी जल्दी ही आपको दे दिए जाएंगे एकता शर्मा प्रवक्ता के द्वारा ई संवाद की समस्या बारे चर्चा की गई तथा पूछा गया कि – बोर्ड पर डाटा भरने में कोई समस्या तो नहीं आ रही है फतेह सिंह प्रवक्ता के द्वारा प्री प्राइमरी बारे सबको जानकारी दी गई । और बताया गया कि जो भी ग्रांट आपको दी जा रही है उसको समय पर बांटा जाए । पासवर्ड ऑनलाइन डाला गया है और बताया की पासवर्ड आईडी एक ही है ड्रेस कोड बारे में चर्चा की गई बताया गया कि ड्रेस कोड बीआरसीसी ग्रुप में डाल दिया जाएगा । एमडीएम बारे में चर्चा की गई । सैलरी के बजट बारे में बताया कि बजट आ गया है। बच्चों को खाना खिलाते समय एक साथ भोजन करवाया जाए । स्टार प्रोजेक्ट बारे चर्चा की गई । स्कूलों में जमीन के कागजात बारे में चर्चा की गई। जितेंद्र पवार प्रवक्ता के द्वारा बीआरसीसी अप्पर प्राइमरी आयुष्मान हेल्थ बैलेंस प्रोग्राम पर चर्चा की गई और बताया कि सरकार के द्वारा परफॉर्मा दिया गया है उस पर 5 मई से पहले सारी जानकारी डाल दें राजकुमार प्रवक्ता के द्वारा निपुण भारत अभियान फाउंडेशन लिटरेसी और न्यू राशि बारे चर्चा की गई बताया कि इसकी ऑनलाइन मीटिंग चल रही है तथा इसके तहत अध्यापकों को कैसे तैयार करना है निर्देश दिए इसके तहत अध्यापक को 4 दिन का प्रशिक्षण कोर्स करवाया जाएगा निपुण के तहत ₹142000 का जिले को दिया जा रहा है इसमें से आप बच्चों की स्टेशनरी पर भी खर्च कर सकते हैं इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्किल्ड बना बनाना है अर्चना सैनी डीएम के द्वारा सिविल से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई शैली गोपाल प्रवक्ता के द्वारा मासिक समीक्षा बैठक जोकि शिक्षा खंड सिलाई के बीआरसी भवन में आयोजित की गई थी उसमें सभी शिक्षकों व बाहर से आए लोगों का स्वागत किया गया और अंत में सभी को मॉनिटरिंग के लिए दिए गए स्कूलों की मॉनिटरिंग का फीडबैक फॉरम पर जानकारी दी और अंत में शशि पाल शर्मा प्रधानाचार्य डाइट एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला सिरमौर द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया और सभी को अच्छे ढंग से कार्य करने हेतु संकल्प लेने के लिए कहा गया /
साथ में सभी अधिकारियों ने भोजन में परोसे गए हाटी क्षेत्र के परंपरागत मुख्य व्यंजन सिडकू और घी की भी जमकर तारीफ की गई इस बैठक में जिला सिरमौर के जिला समन्वयक, बीपीओ, बी ई ई ओ, समन्वयक उच्च एबं प्राथमिक तथा जे. ई. समेत लगभग 70 लोगों ने भाग लिया