जिला ऊना के स्कूल ज्वार के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने में जुटे हैं: प्रधानाचार्य दलवीर सिंह।

Share this post

जिला ऊना के स्कूल ज्वार के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने में जुटे हैं: प्रधानाचार्य दलवीर सिंह।

देवभूमि न्यूज डेस्क
राजीव शर्मन-ऊना

शिक्षाविद एवं स्कूलों का कायाकल्प करवाने हेतु सुविख्यात प्रधानाचार्य दलवीर सिंह ने इन दिनों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में कार्यभार संभालने उपरान्त विभिन्न समस्याओं के समाधान बारे कार्य शुरू कर दिया है।
इससे पहले भी उन्होंने अम्ब उपमंडल के ही मैड़ी, लोहारा और सूरी सीनीयर सैकेंडरी स्कूलों का बहुविधि कायाकल्प करवाने की अमिट छाप छोड़ी है जो कि समूचे जिला ऊना के लिए एक अद्वितीय एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
यही नहीं उन्होंने कबाईली क्षेत्रों के स्कूलों का भी अभूतपूर्व सुधारात्मक और सफलतापूर्वक संचालन किया है।
यही नहीं उन्होंने लोहारा में कालेज की कक्षाओं को संचालित करने की दरियादिली दिखाते हुए लिखित तौर पर उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल से आग्रह किया था कि चाहबाग- लोहारा में कालेज खोलने हेतु अपना भवन‌ नहीं बनता तो वह वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लोहारा स्कूल में अंतरिम व्यवस्था उपलब्ध करवाने को तैयार हैं।
कार्यकुशल शिक्षाविद प्रधानाचार्य शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करवाने की जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं। वह सही मायने में सभी स्कूलों का बहुविधि कायाकल्प करवाने के सदैव पक्षधर रहे हैं। उन्होंने बतौर अध्यापक एक पिछड़ी पंचायत अम्ब टिल्ला के दलोह स्कूल में भी अपनी उल्लेखनीय सेवाओं को यादगार बनाया है।
एक सप्ताह के भीतर ही प्रधानाचार्य दलवीर सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार के लिए बड़ी मुस्तैदी से विभिन्न आड़े आ रही चुनौतियों का सामना करने का एक मास्टर प्लान तैयार किया है।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति ज्वार, समस्त कार्यालय स्टाफ और पंचायत प्रतिनिधियों के अपार सहयोग से ज्वार स्कूल का कायाकल्प करवाने हेतु विकासोन्मुखी योजनाओं का संचालन करना शुरू कर दिया है।
इलाका वासियों ने दलवीर सिंह प्रधानाचार्य का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में कार्यभार संभालने पर खुशी का इजहार किया है।
उधर राजीव शर्मन् ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि प्रधानाचार्य दलवीर सिंह एक सुलझे हुए और सुधारात्मक शिक्षाविद रहें हैं। राजीव शर्मन् ने कहा है कि उनके नेतृत्व में तीन सालों तक वह बतौर कार्यालय अधीक्षक उच्च शिक्षा की हैसियत से सुखद अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। सरकार की अनदेखी के चाहबाग-लोहारा में कालेज नहीं खुल पाया था अलबत्ता स्कूल परिसर एवं भवन को तो बहुविधि कायाकल्प करने का श्रेय प्रधानाचार्य दलवीर सिंह जी को जाता है।
राजीव शर्मन् ने विश्वास व्यक्त किया है कि की पिछड़े गांवों का गढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार उनके नेतृत्व में विकास की मुख्यधारा से अवश्यंभावी जुड़ जायेगा।
राजीव शर्मन् ने आशा व्यक्त की है कि एक साल के भीतर ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार एक आदर्श शैक्षणिक संस्थान बनने की ओर अग्रसर हो जायेगा। राजीव शर्मन् ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार से सटे संवन्धित स्कूल राजपुर,मैड़ी,लम्बा सैल,पंगलू,सपौरी आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं की अभिलाषाएं आज भी ज्वार स्कूल के भवन विस्तार के साथ साथ एक राजकीय महाविद्यालय का सपना साकार करवाने हेतु पूर्णतः जुड़ी हुई है। आने वाले समय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में राजकीय कालेज का सपना साकार करवाने की भी अपार संभावनाएं व्याप्त है।