पावंटा सिविल अस्पताल व साईं अस्पताल के मध्य एम ओ यू साइन होने से फ्रीअल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरु
देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर
सिविल हॉस्पिटल पाँवटा साहिब में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गयी हैं। साईं हॉस्पिटल पाँवटा साहिब और सिविल हॉस्पिटल के मध्य एम॰ओ॰यू॰ साइन हो गया हैं।
अब साई हॉस्पिटल में सिविल हॉस्पिटल से रेफ़र की गई गर्भवती महिलाओं को यहाँ फ़्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
डॉक्टर जैन ने बताया की दोनो हॉस्पिटल के मध्य एम॰ओ॰यू॰ साइन हुआ हैं,जब तक सिविल हॉस्पिटल पाँवटा साहिब को रेगुलर रेडीआलोजिस्ट की व्यवस्था नही होती तब तक साई हॉस्पिटल पाँवटा साहिब में गर्भवती महिलाओं के फ़्री अल्ट्रसाउंड साई हॉस्पिटल पाँवटा साहिब में होंगे।जिसके खर्चे का वहन सिवल हॉस्पिटल करेगा।
साई हॉस्पिटल में आज से ही ये सुविधा शुरू हो गयी हैं पहला अल्ट्रसाउंड भूनगरनी की महिला अमरजीत कौर पत्नी लखवीर का हुआ।जिनके साथ एस एम ओ पाँवटा डॉक्टर अमिताभ जैन,खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉक्टर देओल व युवा मोर्चा अध्यक्ष चरनजीत चौधरी रहें,जो स्वयं उन्हें लेकर साई हॉस्पिटल पहुँचे।