कोटी उतरौउ लिंक रोड़ पर स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त: एक बच्चे की मौत

Share this post

कोटी उतरौउ लिंक रोड़ पर स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त: एक बच्चे की मौत

कार्तिकेय तोमर-शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र की टिम्बी-कोटी-उतरौउ मार्ग पर एक स्विफ्ट गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पावंटा साहिब ले जाय गया प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को यह दुर्घटना कोटि उतरौउ रोड़ पर उस समय हुई जब गाड़ी नम्बर यू के 08 ए टी-3166 टिम्बी की ओर आ रही थी कि तेज रफ्तार से अनियंत्रित गाड़ी सड़क से करीब 70 मीटर बाहर जा गिरी इसमे 7 लोग सवार थे जिनमें 4 महिलाएं एक पुरुष व 2 बच्चे थे हादसा होने पर आस पास के लोग मौका पर पहुंचे तथा दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद शिलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तथा मौका मुयायना किया घायलों को उपचार के लिए पावंटा साहिब अस्पताल भेजा गया एक 5 वर्षीय गम्भीर रूप से घायल अंश पुत्र नानक चंद को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किया गया मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस उपमंडल अधिकारी पावंटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने बताया कि यह हादसा गाड़ी चालक नानक चौहान गावँ लेलटा डाकघर कोठी जिला देहरादून की गलफ़्त लापरवाही से पेश आया पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 279,337,304ए आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है