जननेता वह बनते है जो जनता की भलाई के लिए समर्पित होते है-सतपाल सत्ती

Share this post

जननेता वह बनते है जो जनता की भलाई के लिए समर्पित होते है-सतपाल सत्ती

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

निस्वार्थ समर्पण भाव से समाज की सेवा करने का संकल्प लेकर जो व्यक्ति समाज के बीच में काम करता है वह एक सच्चा जनसेवक होता है जो व्यक्ति समाज का हित देखकर और दूरदर्शी सोच रखकर अपने समाज के हित का चिन्तन करता है वही व्यक्ति असल में जननेता होता है वंशवाद की राजनीति से जननेता कभी पैदा नहीं होते, जननेता वह बनते हैं जो जनता के बीच में जनता की भलाई के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं ऐसा ही एक उदाहरण सिरमौर जिला के विधानसभा क्षेत्र शिलाई के हमारे लोकप्रिय नेता बलदेव सिंह तोमर का है उन्होंने जनता के लिए समर्पित भाव से काम करके खुद को जननेता साबित कर दिया है आज विधानसभा क्षेत्र का हर एक व्यक्ति उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करता है उनकी विकासवाद की कार्यशैली को लेकर पूरी विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके कायल हो गए हैं आज माहौल यह है की हर गली चौराहे पर लोग बात करते हुए सुने जा सकते हैं की आगामी विधानसभा चुनाव में बलदेव सिंह तोमर की जीत तय है समर्पित भाव से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जिस प्रकार से बलदेव सिंह तोमर ने कार्य किया है वह वाकई में काबिले तारीफ है और यही कारण है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता तोमर जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है आगामी विधानसभा चुनाव में बलदेव सिंह तोमर जी की जीत सुनिश्चित है