सिरमौर जिले के एसएमसी अध्यापको का प्रतिनिधिमंडल बलदेव तोमर की अगुवाई में मुख्यमंत्री से करेगा
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई ब्लॉक एसएमसी अध्यापकोंसिरमौर जिले के एसएमसी अध्यापको का प्रतिनिधिमंडल बलदेव तोमर की अगुवाई में मुख्यमंत्री से करेगा का एक प्रतिनिधिमंडल सुरेंद्र सिंगटा, बलदेव ठाकुर एवं कुलदीप राणा की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति एवं निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिलाई के पूर्व भाजपा विधायक बलदेव सिंह तोमर से उनके कार्यालय स्थल पोंटा साहिब में मिला , इस अवसर पर प्रतिनिधिभेंटमंडल ने बलदेव सिंह तोमर को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें एसएमसी अध्यापकों को स्थाई पॉलिसी बनाने , वेतन में वृद्धि, अध्यापकों को रेगुलर आदि समस्याओं पर विचार किया गया, सनद रहे कि यह अध्यापक काफी समय से हिमाचल प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की अलख जगा रहे है लेकिन अभी भी इनको अन्य अध्यापकों से काफी कम वेतन मिलता है , चुनाव नजदीक आते ही इन अध्यापकों की स्थाई नीति बनाने के झूठे आश्वासन दिए सरकारों द्वारा दिए जाते है।
इस अवसर पर बलदेव सिंह तोमर ने एसएमसी अध्यापकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना निर्णय लिया गया कि सिरमौर जिले के समस्त एसएमसी अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से शीघ्र मिलेगा ताकि अध्यापकों की समस्याओं का निराकरण हो सके।। एसएमसी अध्यापकों का डेलिगेशन खाद्य एवं आपूर्ति निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की अगवाई में शीघ्र अति शीघ्र मुख्यमंत्री जी से मिलेगा!
इस प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र सिंगटा, कुलदीप राणा, नेत्र सिंह पुंडीर, संदीप तोमर, किरण राणा, सुनीता पुंडीर, ममता, वीरेंद्र सिंह, राजेश चौहान, अनिल कुमार, सीमा चौहान, अनुराधा शर्मा, गीता राम, रूपा चौहान, नीलम तोमर आदि उपस्थित रहे।