पूर्व केंद्रीय मंत्री व काँग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम का निधन

Share this post

पूर्व केंद्रीय मंत्री व काँग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम का निधन

देवभूमि न्यूज डेस्क
मंडी

देश प्रदेश की राजनीति में अपना सक्रिय योगदान देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है. दिल्ली स्थित एम्स में पंडित सुखराम ने अंतिम सांस ली. बीती 4 मई को मनाली में पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. जिसके बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था. 7 मई सुबह 9:30 बजे पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली ले जाया गया था. जहां एम्स में पंडित सुखराम भर्ती थे. पंडित सुखराम 95 वर्ष के थे.
पंडित सुखराम शर्मा का जन्म 27 जुलाई 1927 को हुआ था अपने राजनीतिक जीवन मे पंडित सुखराम शर्मा 5 बार विधायक व 3 बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने
वर्ष 1993 में जब वह मंडी लोकसभा के सांसद थे तब इनके बेटे अनिल शर्मा ने इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा ओर विजयी हुए लेकिन काँग्रेस सरकार ने टेलीकॉम घोटाले में उनका नाम आने से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया ततपश्चात अनिल शर्मा ने हिमाचल विकाज़ पार्टी बनाई और भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन किया था
वर्ष 2017 में पंडित सुखराम ने विधानसभा चुनाव से पूर्व पुत्र अनिल शर्मा व पौत्र आश्रय शर्मा भाजपा में शामिल हो गए थे
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व पंडित सुख राम ने पौत्र आश्रय शर्मा के साथ काँग्रेज़ मे घर वापसी कर ली थी
पंडित सुखराम 1993 से 1996 तक केंद्र की नरसिम्हा राव की सरकार में सूचना प्रौधोगिकी एवं संचार मंत्री रहे हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार जब हिमाचल प्रदेश के पहली बार मुख्यमंत्री बने तो उस समय पंडित सुखराम केबिनेट मंत्री रहे
पंडित सुखराम भारत मे पहले व्यक्ति रहे जिन्होंने मोबाइल फोन से काल की थी इन्ही के रहते टेलीकॉम सेक्टर को निजी क्षेत्र के लिए खोला गया