शिमला में अंतर जिला स्थानान्तरण नीति पर बैठक
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री प्रमोद सक्सेना और शिक्षा सचिव डॉ रजनीश जी से अंतर जिला स्थानांतरण नीति पर बैठक की। बैठक में अंतर जिला स्थानांतरण नीति में ट्रांसफर हुए शिक्षको के नियमितीकरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई।प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि बहुत जल्द शिक्षको की इस समस्या को हल कर दिया जाएगा।