वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी भीषण आग : 2 की मौत 22 झुलसे
देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली
कटरा से जम्मू जा रही बस( जे एंड के -14-1831) में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के नजदीक अचानक आग लग गई।
आग इतनी तेजी से बढ़ी कि यात्री वाहन से बाहर निकल पाते बस को आग ने बुरी तरह घेर लिया हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया,इनमे से 3 की हालत गंभीर हैं
घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। आगजनी के कारणों की जांच चल रही है