कोटा-पाब के गावँ कोटा में तेंदुए ने मार डाले 42 बकरे व बकरियां

Share this post

कोटा-पाब के गावँ कोटा में तेंदुए ने मार डाले 42 बकरे व बकरियां

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

सिरमौर जिला के वन परिक्षेत्र शिलाई के अंतर्गत उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटा पाब के गावँ कोटा में तेंदुए ने 42 बकरे-बकरियों को मार डाला जिससे पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा निवासी इन्द्र सिंह पुत्र तुलसी राम रोज की तरह बकरियों को ओबरे में बंद करके घर चला गया
आज प्रातः जब वह पशु ओबरे में गया तो देखा कि
ओबरे में 22 बकरे तथा 20 बकरियां मृत पड़े थे ओबरे का दरवाजा टूटा हुआ था
हल्का पटवारी दौलत राम पुण्डीर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए ने रात को ओबरे का दरवाजा तोड़ कर बकरियों को मार डाला उन्होंने बताया कि वन विभाग को मौका मुवायना करने की सूचना दी गई है क्षेत्र में तेंदुए के आने से क्षेत्र के लोगो मे दहशत है उन्होंने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है
उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी बस्ती राम ने बताया कि वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौका के लिए रवाना कर दी है पशुपालक को मेडिकल सम्बन्धित ओपचारिकताए पूरा करने के लिए कहा गया है उसके बाद उच्च अधिकारियो को मुवायजा के लिए दस्तावेज भेज दिए जाएंगे