शिलाई ब्लाक पी टीएफ के अध्यक्ष चुने गए गीता शर्मा
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर-शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई प्राथमिक शिक्षा खण्ड के त्रिवार्षिक चुनाव बी आर सी सी भवन में सर्वसहमति से विधिवत सम्पन्न हुए जिसमे गीता राम शर्मा को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई
बी आर सी सी भवन में पर्यवेक्षक पूर्ण सिंह तोमर पी टी एफ प्रधान पावंटा ,लाल सिंह शर्मा उपाध्यक्ष व रंगीलाल पुण्डीर पी टी एफ प्रधान ब्लाक सतोंन व सुरेंद्र शर्मा केंद्रीय मुख्य शिक्षक की मौजूदगी में शिलाई पी टी एफ के पूरे पैनल का चयन शांतिपूर्ण ओर संवैधानिक तरीके से सर्वसहमति से सम्पन्न हुए जिसमे अध्यक्ष गीताराम शर्मा,उपाध्यक्ष संगीता नेगी,महा सचिव सुरेश चौहान,कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा तथा महा लेखाकार प्रदीप ठाकुर चुने गए
पी टी एफ के संविधान अनुसार सभी चयनित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई