जिला ऊना की मैहतपुर रँगर ब्रीबरेज लिमिटिड को पुनः चालू न करने पर आंदोलन की चेतावनी
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजे एक पत्र में रँगर ब्रीबरेज लिमिटिड मैहतपुर जिला ऊना उद्योग शराब का उत्पादन बंद होने से इसमे काम करने वाले लगभग 150 लोग पिछले छः महीने से बेरोजगार हो गए है इन परिवारों के अलावा इससे जुड़े बॉटलिंग, डब्बे बनाने वाले व तर्क यूनियन के कारण कार्यो पर बहुत बुरा असर पड़ा है जिसके चलते बढ़ती महंगाई में लोगो का जीना मुश्किल हो गया है 
कामरेड जगत राम ने कहा कि किसी भी ट्रेड यूनियन के कारण कोई भी फेक्ट्री बंद नही हुई है केवल सरकार की गलत नीतियों के कारण और अफसरशाही के हेकड़ी के कारण उद्योग बंद हो रहे है मैहतपुर के बंद पड़े शराब उद्योग का टेक्स बकाया किश्तों में भी लिया जा सकता है उन्होंने फेक्ट्री को पुनः चालू करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार ने जो अड़चने पैदा की है उसे शीघ्रता से दूर किया जाए चेतावनी देते हुए बताया कि 30 जून के बाद समस्त ट्रेड यूनियने क्षेत्र के लोगो को साथ लेकर विशाल सत्याग्रह खड़ा किया जाएगा जिसमे धरना प्रदर्शन,भूख हड़ताल,मरणव्रत,रास्ता रोको आंदोलन मजदूरों के पक्ष में खड़ा किया जाएगा