पी एम मोदी,अमिताभ बच्चन और संगीतकार हिमेश रेशमिया को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए
देवभूमि न्यूज डेस्क
भारत विविधताओं का विश्व बंधुत्व का स्वर्णिम शिरोमणी देश है। इसमें जन-कलयाणार्थ और भावनात्मक मार्मिकता का अद्वितीय महत्व है। राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकात्मकता को एक सूत्र में पिरोने में राष्ट्रीय नेताओं, कलाकारों व संगीतकारों का मूर्धन्य स्थान है।
इसमें भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री जी,श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी,सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और संगीतकार हिमेश रेशमिया प्रमुख हैं।
भारतीय गणतंत्र के महामहीम राष्ट्रपति महोदय जी से उपरोक्त तीनों हस्तियों बारे भारत रत्न की अपील करते हुए सोशल मीडिया एक्टीविस्ट एवं समाज सेवी राजीव शर्मन् ने पुरजोर आग्रह किया है कि इनको भारत रत्न से सम्मानित करने की पुरजोर प्रक्रिया अमल में लानी चाहिए। राजीव शर्मन् ने भारतीय गणतंत्र के महामहीम राष्ट्रपति महोदय जी को लिखे पत्र में भारत रत्न पुरस्कारों की लेखन धृष्टता हेतु क्षमा याचना भी की है। उन्होंने बताया कि सुहृदयता और भावनात्मक विचारों पर ही राष्ट्र की नींव सुदृढ़ होती आई है तथापि तीनों परम आदरणीय हस्तियों को भारत रत्न सम्मान यथोचित एवं न्यायोचित है।
इन तीनों हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने पर भारत की सांस्कृतिक एकात्मकता मजबूत होगी। श्री नरेन्द्र मोदी जी, अमिताभ बच्चन और संगीतकार हिमेश रेशमिया जी ने भावी पीढ़ी के करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है।
ऐसे में इन तीनों हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने पर देशवासियों में अपार हर्ष की अनुभूति होना लाजिमी है।
अतः एक बार पुनः तीनों हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की जोरदार अपील दोहराई गई है।
-राजीव शर्मन