श्री मद्भागवत महापुराण कथा के उपलक्ष्य में राम मंदिर अंदौरा-गगरेट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Share this post

श्री मद्भागवत महापुराण कथा के उपलक्ष्य में राम मंदिर अंदौरा-गगरेट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

देवभूमि न्यूज डेस्क
अम्ब

श्री राम मंदिर अंदौरा-गगरेट सन्निकट सोमभद्रा-स्वां नदी बाजार से अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री मद्भागवत महापुराण कथा उपलक्ष्य के तत्वावधान में बड़े हर्षोल्लास से आयोजित की गई। इसमें धार्मिक श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस शुभ अवसर पर श्री राम मंदिर अंदौरा-गगरेट के व्यवस्थापक एवं महन्त श्री1008 श्री सीताराम दास जी ने इस शोभायात्रा का नेतृत्व किया।
शोभायात्रा में महिलाओं ने कलश उठाकर पैदल समूचे अम्ब उपमंडल के मुख्य बाजारों की परिक्रमा पूरी की।
शोभायात्रा में झांकियों का भी विशेष आकर्षण मनमोहक दृश्य था। श्री मद्भागवत महापुराण कथा के व्यास पंडित गणेश दत्त शास्त्री जी भी शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। इस शोभायात्रा ने समूचे अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय में धार्मिक श्रद्धा का संचार करा श्री मद्भागवत महापुराण कथा प्रसंग को श्रवण करवाने का जोरदार उल्लास भर दिया है।
श्री राम मंदिर अंदौरा-गगरेट में नित्य प्रति 22-28 मई प्रात: दस बजे से सायं तीन बजे तक कथा का माहात्म्य सभी सनातन धर्म प्रेमी श्रवण करने हेतु आमंत्रित किए गए हैं। इस दौरान नित्यप्रति भजन सत्संग का कार्यक्रम पूर्ववत ही आयोजित करवाया जायेगा। बाहर दूरदराज से आने वाले श्रोताओं हेतु रहने व भोजन की व्यवस्था श्री राम मंदिर अंदौरा-गगरेट धर्मशाला में उपलब्ध करवाने का समुचित प्रबंधन है। नित्य प्रति भोजन लंगर प्रसाद की भी व्यवस्था सभी श्रोताओं के लिए की गई है।