भ्रष्टाचार मामले में बर्खास्त पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार
देवभूमि न्यूज डेस्क
चडीगढ़।

पंजाब की भगवंत मान सरकार में डेंटल सर्जन से बने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंत्री पद से हटाया। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री से बात की तो उन्होंने कमीशन लेने की बात मानी है। इसके बाद एक्शन लिया गया है। सीएम ने कहा कि पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं ।