पावंटा के भूंगरणी में कार चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

Share this post

पावंटा के भूंगरणी में कार चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन

सिरमौर जिला के उपमंडल पावंटा साहिब के पुलिस थाना पुरुवाला में एक कार चालक के विरुद्ध तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चलाने पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है
अमित कुमार निवासी काहनुवाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ओर अंकित कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर पावंटा साहिब से अपने घर जा रहे थे जब वह भूंगरनी के पास पहुंचे तो एक्स यू वी कार एच पी-17 सी तेज रफ्तार से आई और कार के चालक ने कार की तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल एच पी 17 डी 7932 को टक्कर मार दी जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए दोनों को चोटें भी आई कार चालक ने अंकित कुमार के साथ मारपीट की ओर गालियां देकर मौका से फरार हो गया
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने बताया कि कार चालक के विरुद्ध धारा 279,337,427,323,504 आई पी सी एन्ड 187 एम वी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है