शिलाई में आम आदमी पार्टी का”बदलाव मार्च’ में दर्जनों युवा पार्टी में शामिल

Share this post

शिलाई में आम आदमी पार्टी का”बदलाव मार्च’ में दर्जनों युवा पार्टी में शामिल

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर-शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने तीसरे विकल्प के रूप में दस्तक दे दी है आम आदमी पार्टी क़े मण्डल अध्यक्ष कपिल शर्मा व अतर सिंह कपूर क़े नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने “बदलाव मार्च ” क़े तहत पीडब्लूडी रेस्ट हाउस से मुख्य बाजार से होते हुए ब्लॉक ऑफिस सड़क दल पदयात्रा निकाली! इस यात्रा का मकसद आम जनता को आम आदमी पार्टी कि नीतियों से अवगत कराना था ! अतर सिंह कपूर ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र आज भी मूलभुत सुविधावों से वंचित है, स्वास्थ्य सुविधाओ की बात करे तो शिलाई के हस्पतालों में डॉक्टर नहीं शिलाई कि 90,0000 कि आबादी है परन्तु यहां पर 20 डॉक्टर भी नहीं है, शिक्षा कि दयनीय स्थिति है स्कूलों में शिक्षक नहीं, बच्चो को बैठने के लिये पर्याप्त कमरों की ब्यवस्था नहीं है, पीने क़े पानी, कृषि क़े लिये सिचाई सुविधाओ, पक्की सड़को से आम जनता महरूम है, यहा क़े नोजवान बेरोजगारी से जूझ रहें है ! यह सब कारण है जिसके बजह से आज हर कोई आम आदमी पार्टी व दिल्ली क़े मुख्यमंत्री अरविन्द केजीरवाल जी क़े दिल्ली में किये विकास व दिल्ली मॉडल को पसंद कर रहें है ! इन सभी कारणों से आमजन मानस का दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की तरफ रुझान बढ़ रहा है ! आज करीबन दो दर्जन से अधीक नोजवान साथियो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कि जिनमे भगत राम शर्मा, अरविन्द नेगी,दिनेश कुमार, विवेक ठाकुर,अंकु, सुरजन,आर्यन,हिमांशु,रमशीद, दिनेश,पंकज,दिवेश,पवन छींटा,रिंकू शर्मा, अमित,अर्जुन ठाकुर,खजान ठाकुर,अंकित, निशांत,मनोज,रोहन, रोहित आदि ने आम आदमी पार्टी को जॉइन किया!