जिला मंडी के डैहर सुपर हाई-वे निर्माण से विकासोन्मुखी क्रान्ति का सूत्रपात।

Share this post

जिला मंडी के डैहर सुपर हाई-वे निर्माण से विकासोन्मुखी क्रान्ति का सूत्रपात।

देवभूमि न्यूज डेस्क
मंडी

जिला मंडी के डैहर-सुपर हाई वे निर्माण से एक विकासोन्मुखी कायाकल्प का सूत्रपात होने वाला है।
इस सुपर हाई वे निर्माण से डैहर गांव समग्र विकास क्रांति का बहुआयामी कायाकल्प की ओर अग्रसर होने वाला है। डैहर की विभिन्न प्रकार की कठिनाईयों का इस सुपर हाई वे निर्माण से निराकरण भी सुनिश्चित होने वाला है।
डैहर गांव वासियों ने इस सुपर हाई वे निर्माण की सौगात पर प्रसन्नता का इजहार किया है।
डैहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित करवाने में सुपर हाई-वे बहुत मील लम्बा विकास सेतु साबित सिद्ध होने जा रहा है।
डैहर गांव के संकरा मार्ग विकास में सबसे बड़ी बाधा का दशकों बाद निराकरण होने जा रहा है।
यातायात भीड़-भड़क्का व संकरा मार्ग विकास के मार्ग में बहुत बड़ी रुकावट से त्वरित निजात मिलने वाली है।
डैहर का सुपर हाई वे जिला बिलासपुर और जिला मंडी के लिए बहुत बड़ा वरदान है। दोनों जिलों के साथ साथ डैहर गांव से निकलने वाला सुपर हाई वे विभिन्न विकासवादी गतिविधियों का ऐतिहासिक पर्याय बनने जा रहा है।
प्रबुद्धजनों का कहना है कि डैहर सुपर हाई वे से डैहर गांव का कायाकल्प निश्चित तौर पर होगा। सुपर हाई-वे से ओद्यौगिक विकास क्रांति का बिगुल बजने वाला है।डैहर गांव में सुपर हाई-वे बनने से डैहर गांव एक बहुत बड़े विकासवादी नगर का रूप धारण करने वाला है। डैहर गांव के स्थानीय इलाका वासियों का कहना है कि दिक्कतों के मुहाने पर खड़ा और मुख्य सर्वांगीण विकास धारा की समग्रता से बंचित डैहर गांव में चहुंमुखी सर्वांगीण विकास क्रांति का एक नया संदेश गूंजायमान करवाने वाले सुपर हाई-वे के निर्माण से चंद महीनों में ही डैहर गांव की आवासीय और व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने हेतु भूमि का मूल्य दोगुना-चौगुना होने से स्पष्ट प्रमाण मिलता है कि सुपर हाई-वे निर्माण होने से डैहर गांव में शापिंग काम्प्लेक्सों, व्यापारिक गतिविधियों, ओद्यौगिक प्रतिष्ठानों के बहुविधि स्थापित करवाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
डैहर गांव वासियों के चेहरे सुपर हाई-वे निर्माण से खिले हुए हैं।
यकीनन तौर पर कहा जा सकता है कि जिला मंडी मुख्यालय से 42 कि०मी० और बिलासपुर मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर स्थित डैहर गांव का सुपर हाई-वे निर्माण हिमाचल प्रदेश में एक विकासोन्मुखी नया शहर स्थापित होने जा रहा है।
इन दिनों डैहर में सुपर हाई-वे निर्माण युद्ध स्तर पर मुकम्मल करवाया जा रहा है।

-राजीव शर्मन्