शिलाई क्षेत्र की नकदी फसलों,कृषि एवं बागवानी में अंतरराष्ट्रीय मंडियों में विशेष पहचान
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई क्षेत्र मे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी यहां के किसान जागरूक युवा साथी हिम्मत हारने का नाम नहीं ले रहे है विकास की राह में प्रयासरत है क्षेत्र की जनता के कठिन परिश्रम से आर्थिकी मजबूत हो रही है और हमारे क्षेत्र की नकदी फसलों कृषि एवं बागवानी में अंतरराष्ट्रीय मंडियों में एक विशेष पहचान बन रही है जन जागरण विकास मोर्चा शिलाई क्षेत्र के आर्थिकी को मजबूत करने एवं हिमाचल प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा कृषि एवं बागवानी को मजबूत करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर कार्यान्वित करने हेतु प्रयास कर रही है
संबंधित विभागों से आग्रह करती है की योजनाओं को धरातल पर कार्यान्वित करने हेतु अपना पूर्ण सहयोग दें इसी कड़ी को लक्ष्य तक पहुंचाने हेतु क्षेत्र के बहुत से युवा साथी बागवानी में रुचि रख रहे हैं हम शीघ्र अति शीघ्र विधानसभा क्षेत्र शिलाई के केंद्र बिंदु में बागवानी एवं कृषि को मजबूत करने हेतु एक विशेष बैठक कर रहे हैं जिसमें की क्षेत्र के अनुभवी प्रगतिशील किसानों को मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया जाएगा ताकि हमारा क्षेत्र कृषि एवं बागवानी में दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सदुपयोग किया जा सके