जिला मंडी का डैहर गांव एक बहुत बड़े नगर की ओर सतत् हो रहा है अग्रसर
देवभूमि न्यूज डेस्क
मंडी

सतलुज नदी की रमणीयता से सरावोर जिला मंडी का डैहर गांव एक बहुत बड़े नगर बनने की ओर सतत् अग्रसर हो गया है। धार्मिक मंदिरों , पुराने गढ़ और श्री मोरारी देवी की ओट में सुंदर धारों के नैसर्गिक सौंदर्य में अभिवृद्धि कर रहा डैहर पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण है। यहां पर वर्तमान में फोर लेन का युद्ध स्तर पर चल रहा निर्माण समूचे क्षेत्र में विश्वास का नया ऐतिहासिक अध्याय भी जुड़ चुका है। विभिन्न व्यवसायियों ने डैहर गांव को वर्तमान में एक बहुत बड़ा नगर बनवाने हेतु यहां पर विभिन्न कार्य योजनाओं पर अमल शुरू कर दिया है। सरकारी तौर पर भी यहां एक बहुत बड़ा सिविल अस्पताल बनने से एक बहुत भारी उपलब्धि हासिल हो गई है। सिविल अस्पताल की इमारत और वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते डैहर नगर का सपना सौ फीसदी साकार होने जा रहा है। इस समय सिविल अस्पताल में डाक्टरों व मैडीकल स्टाफ की कार्यगुजारी से लोगों ने राहत की सांस ली है तथापि अभी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना लाजिमी है।
डैहर में जनता-जनार्दन के सहयोग से चल रही गोशाला धार्मिक श्रद्धालुओं का बहुत बड़ी पुन्य स्थली है। श्री कल्याण दास काले बावा जी के सोलग आश्रम के सहयोग से भी यहां दिव्य गौमाताओं के दर्शन उपलब्ध होने से सभी कृत कृत हो जाते हैं। गोशाला में प्रवेश करने के उपरान्त श्रद्धालुओं का मन घंटों अलौकिक गौमाताओं में पूरी तरह तत चित् हो जाता है।
इस गोशाला ने डैहर को गोकुलधाम में भी परिवर्तित कर दिया है। इसी तरह यहां पर शीतला माता मंदिर,श्री अम्बिका माता मंदिर , श्री हनुमान जी और साक्षात श्री सत्यनारायण जी के दर्शन भी हो जाने से सभी निहाल हो जाते हैं।
वर्तमान में डैहर गांव सचमुच एक बहुत बड़े नगर की ओर समग्रता से नया इतिहास रचाने की राह पर चल रहा है।
राजीव शर्मन