मानसा में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या

Share this post

मानसा में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या

देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब/मानसा

मानसा के गांव जवाहरके में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला पर अज्ञात लोगो ने फायरिंग कर दी फायरिंग में मूसेवाला की मृत्यु हो गई जबकि उनके 2 साथी जख्मी हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि इस दौरान 30 राउंड फायरिंग हुई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई।
इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है। पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाई थी। मूसेवाला के पास पहले क़रीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ़ 2 ही गनमैन छोड़े थे।
शुरूआती सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार 2 हमलावरों ने उन पर फायरिंग की यह हमलावर कौंन है समाचार लिखे जाने तक जानकारी नही मिल पाई है