हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री मास्टर रूप सिंह चौहान का निधन
देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर सोलन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री रूप सिंह चौहान का नौहराधार स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे और पिछले लंबे समय बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनके निधन से रेणुका विधान सभा क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। रूप सिंह चौहान राजनीति में आने से पहले शिक्षक रहे और पुराने लोग उन्हें मास्टर रूप सिंह जी के नाम से जानते हैं।
रूप सिंह चौहान का राजनैतिक कैरियर 1977 में शुरू हुआ, जब उन्होंने जनता दल पार्टी के टिकट पर पहली बार रेणुका विधानसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नैन सिंह तोमर को 5084 मतों से पराजित किया था। 1977 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र भी रेणुका से जुड़ा हुआ था, इसलिए उनकी यह जीत काफी अहम थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उन्हें अपनी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया। शांता कुमार सरकार नें उन्हें ग्रामीण पंचायती राज मंत्री व जनसंचार मंत्री का कार्यभार सौंपा था। बाद में वह हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। उनका संपूर्ण जीवन सादगी में बीता। रूप सिंह चौहान हमेशा खादी पहनते थे और बस में सफर किया करते थे। वह हमेशा अपने हाथ में एक छोटा सूटकेट रखा करते थे और जब तक चलते- फिरते रहे तब तक लोगों के काम करवाते रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने पहले चुनाव में एक रूपया भी खर्च नहीं किया था। उनका संपूर्ण जीवन आज के राजनेताओं के लिए मिसाल है।
मंच ने जताया शोक
सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने पूर्व मंत्री रूप सिंह चौहान के निधन पर शोक जताया। यहां जारी बयान में मंच के प्रधान बलदेव चौहान,वरिष्ठ उपप्रधान पदम पुंडीर, प्रदीप मंमगाईं, महासचिव डॉ. रामगोपाल शर्मा, मंच के वरिष्ठ सदस्य मियां प्रेम सिंह, डॉ. एसएस परमार, डॉ. डीपी शर्मा, यशपाल शर्मा, वीरेंद्र कंवर, रमेश शर्मा, नरेंद्र चौहान, नारायण सिंह चौहान, जोगेंद्र चौहान,बीआर शर्मा, नवीन निश्चल, अजय कंवर, यशपाल कपूर, सुखदर्शन ठाकुर, जयचंद शर्मा, आरएस ठाकुर, अनूप शर्मा, डॉ.एसएल वर्मा, डॉ. लोकेश मंमगाई, डॉ. अरविंद गुप्ता, गगन चौहान, महेंद्र गौतम, राजेंद्र गुरंग, राजेंद्र सिंह, मनोज पुंडीर, प्रदीप कंवर,एसपी शर्मा,सतपाल ठाकुर, संदीप शर्मा,टीआर राणा, उमेश कमल, कमल सिंह, वरूण चौहान,एलआर दहिया, राम दयाल चौहान, केआर कश्यप, विपुल कश्यप समेत सभी सदस्यों ने चौहान के निधन पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।