सिद्धू मुसेवाला की हत्या कर लिया बदला: कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेवारी

Share this post

सिद्धू मुसेवाला की हत्या कर लिया बदला: कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेवारी

देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला ने ‘द लास्ट राइड’ नाम का एक गाना एक सप्ताह पूर्व रिलीज किया था सिद्दू मूसेवाला 28 वर्ष के थे
सिद्धू मुसेवाला वाला पंजाबी सिंगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई फैंस व हर किसी को को यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धू मूसे वाला अब इस दुनिया में नहीं रहे।इतनी कम उम्र में उनके ऊपर कई गंभीर आरोप भी लग चुके थे तब भी उनके फैंस को बहुत प्यार देते थे

बता दें कि कनाडा के एक गैंगस्टर ने सिद्धू मुसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है

कुछ समय पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी कम कर दी पहले 424 लोग उनकी सुरक्षा करते थे। जैसे ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटी वैसे ही उनके दुश्मनों ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान सिद्धू मूसेवाला के साथ उनके 2 दोस्त भी साथ थे। इसी बीच सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कनाडा के एक गैंगस्टर ने सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ले ली है। कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (लॉरेंस बिश्नोई का साथी) ने ये साफ कर दिया है कि उन्होंने ही पंजाब के इस धाकड़ सिंगर पर जानलेवा हमला करवाया है।

सूत्रों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला, गोल्डी बराड़ के दुश्मनों को सपोर्ट कर रहे थे। बगावत करने की वजह से सिद्धू मूसेवाला, गोल्डी बराड़ के निशाने पर बने हुए थे। हालांकि पुलिस अब भी पूरे मामले की जांच कर रही है। आजकर की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2018 में मोहाली में विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। विक्की, लॉरेंस बिश्नोई का काफी करीबी था। इस घटना से सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगन प्रीत सिंह का नाम जोड़ा गया था।

माना जा रहा है कि इस हत्या का बदला लेने के लिए ही सिद्धू मूसेवाला पर अटैक किया गया था। खुद पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने भी इस बात की पुष्टि की है।