सोलन में प्राकृतिक संसाधन समिति के अनुबंध व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
देवभमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर,सोलन
वन विभाग की ओर से चलाई जा रही प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उन्होंने अपने सोलन स्थित हैड ऑफिस के बाहर धरना दिया और हड़ताल शुरू की। हड़ताल में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी कर्मचारियों ने भी सोलन में शुरू हुई हड़ताल में भाग लिया।
अनुबंध व दैनिकभोगी कर्मचारियों का कहना है,जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनकी हड़ताल जारी रहेगी।वितीय लाभ न मिलने पर आठ दिन पहले जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा था लेकिन प्रशासन व विभाग न अनुबंध व देनिकभोगी कर्मचारियों की सुध नही ली उन्होंने कहा कि 25 से 30 वर्षों के सेवाकाल के बाद भी वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ये हैं सोसायटी कर्मचारियों की मांगे

प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी कर्मचारियों ने कहा कि 19 अप्रैल 201७ को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति द्वारा नीति बनाई गई थी, जिसके तहत समिति के कर्मचारियों को जो वित्तीय लाभ देय थे, उस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। इसे तुरंत लागू किया जाए।
वर्ष 2020 में सोसायटी के जो आरएंडपी रूल्स बनाए गए थे, उन्हें लागू किया जाए।
सरकार द्वारा समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों के लिए जारी की गई अधिसूचनाओं को लागू किया जाए।
एचपीएनआरएम सोसायटी के नियम कानून लागू करते हुए कर्मचारियों को समय-समय पर उनकी पदोन्नति की जाए। सोसायटी के कर्मचारियों विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाए।
शांतिपूर्वक जारी रहेगी हड़ताल
सोसायटी के कर्मचारी रमेश चंद, रीना शर्मा, गीता देवी, संध्या ठाकुर, दिनेश कुमार, मान सिंह, विकास मेहता, राजेश कुमार, भीम दत्त, राय सिंह, राजेश कुमार, नारायण दत्त, सतीश कुमार, गैंदा स्वरूप, चुन्नी लाल, संजय भट्टी, नितीश कुमार, विद्या दत्त, सागर सिंह, राजेश व अन्य आज हड़ताल पर बैठे। कर्मचारियों सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से वार्ता के अपरांत उन्होंने 10 जून तक उक्त सभी मांगों पर कार्रवाई करने बारे दिया, जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि 13 जून को सोलन में प्रदेश की समस्त इकाईयों के कर्मचारी सोलन में जुटेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।