शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिमला रैली सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ का किया आभार
देवभमि न्यूज डेस्क
शिलाई
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शिमला में ऐतिहासिक रैली को सफल बंनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने के मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं का कोटी कोटी धन्यवाद किया है
27 ग्राम केंद्रों के लिए की थी बसों की व्यवस्था
बता दे कि शिलाई मण्डल से सभी 27 ग्राम केन्दों के लिए बसों की व्यवस्था थी इसके अलावा भी कार्यकर्ता अपने दर्जनों छोटे वाहन से शिमला गए थे।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र से रैली को सफल बनाने के लिए 3 हजार कार्यकर्ता रैली में गए थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यकर्ता पिछले एक सप्ताह से इसे सफल बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रहे थे
मोदी जी के विचार सुनकर कार्यकर्ताओ में आई नई ऊर्जा नई उमंग
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के विचार सुन कर कार्यकर्ता नई ऊर्जा व उमंग के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाएंगे। देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग कोई न कोई लाभ पहुचाया हैं। जिसका लाभ भाजपा को आने वाले चुनाव में होगा।
बलदेव तोमर ने किया शिलाई का अथाह विकास
मण्डल अध्यक्ष सूरत सिंह ने कहा कि शिलाई के पूर्व विधायक के अथक प्रयास से व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से शिलाई विधानसभा क्षेत्र का भी चहुमुखी विकास हुआ हैं। जिसका सीधा फायदा भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
चुनाव की तैयारी में जुट जाए कार्यकर्ता
मण्डल अध्यक्ष ने रैली में गए सभी का कार्यकर्ताओ का आभार किया उन्होंने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया हैं कि अब सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर चुनाव में जुट जाने की अपील की हैं।