शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मनाया गया तम्बाकू निषेद्ध दिवस
देवभमि न्यूज डेस्क
शिलाई
जिला सिरमौर उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया! शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक जिला सिरमौर एवं सदस्य सलाहकार समिति हिमाचल प्रदेश राम भज शर्मा ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानि वर्ल्ड नो टोबेको दिवस मनाया जाता है!
इस दिन को मनाने का उद्देश्य तंबाकू की वजह से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाना है! दुनिया भर में हर वर्ष 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है! विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2022 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम ” पर्यावरण के लिए खतरनाक है तंबाकू” तंबाकू का इस्तेमाल सेहत के लिए काफी नुकसान पहुंचाता है! विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर वर्ष लगभग 80 लाख लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से होती है! तंबाकू के सेवन से हृदय रोग ,स्ट्रोक कैंसर और डायबिटीज होती है!
तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों के बढ़ते आंकड़ों के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस की शुरुआत 1987 में की थी! पहली बार 7 अप्रैल 1988 को यह दिन मनाया गया था! इसके बाद 31 मई 1988 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बाद इस दिन को हर साल 31 मई को मनाया जाने लगा! राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक राम भज शर्मा ने कहा कि इस विशेष दिवस के अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं चित्र लेखन का आयोजन किया गया!
इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब के स्वयंसेवक एवं अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया! भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में छ: विद्यार्थियों एवं कनिष्ठ वर्ग में चार विद्यार्थियों ने भाग लिया! चित्र लेखन में वरिष्ठ वर्ग में 45 विद्यार्थियों जबकि कनिष्ठ वर्ग में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया! इसी तरह नारा लेखन में वरिष्ठ वर्ग में 17 विद्यार्थियों जबकि कनिष्ठ वर्ग में 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया! प्रधानाचार्य राम भज शर्मा ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में मनजीत प्रथम, नेहा सरस्वती द्वितीय एवं पायल ने तृतीय स्थान अर्जित किया! कनिष्ठ वर्ग में सिमरन प्रथम एवं प्रतिज्ञा दूसरे स्थान पर रही!
नारा लेखन में वरिष्ठ वर्ग में अंजलि प्रथम, पूजा द्वितीय एवं अनीता तृतीय स्थान पर रही! कनिष्ठ वर्ग में सिमरन प्रथम, इशांत शर्मा द्वितीय जबकि प्रतिज्ञा तीसरे स्थान पर रही! चित्र लेखन में वरिष्ठ वर्ग में गौतम प्रथम, अमित कुमार द्वितीय एवं मंजू तथा सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रही! इस अवसर पर इस प्रतियोगिता के प्रभारी अनिल शर्मा,वरिष्ठ प्रवक्ता आत्माराम ठाकुर, धर्मपाल शर्मा, गोपाल ठाकुर, कल्याण सिंह, कपिल सरस्वती, प्रताप चौहान, केवल राम, प्रतिभा शर्मा, सपना शर्मा, राजेंद्र सूर्यवंशी, अमित कुमार, लिपिक सुनील शर्मा एवं सेवादार रण सिंह पोजटा मौजूद रहे!