नरेंद्र मोदी अब तक के देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री : जगत राम शर्मा
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना,
नरेंद्र मोदी देश के अब तक के सबसे असफल प्रधानमंत्री रहे है। यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव व प्रदेश इंटक के महासचिव जगत राम शर्मा ने बुधवार को जारी प्रैस बयान में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नेहरू, शास्त्री, इंदिरा, राजीव, मनमोहन सिंह, नरसिंह राय तक बढ़िया से बढ़िया प्रधानमंत्री दिए और उनके युग में सरकारी क्षेत्र में काफी विकास हुआ और लोगों को सरकारी नौरिकयां भी मिली। इनके अलावा गैर कांग्रेस प्रधानमंत्री मरार देसाई, देव गौड़ा, चंद्रशेखर, बीपी सिंह, आइके गुजराल, चौधरी चरण सिंह आदि भी प्रधानमंत्री रहे, जोकि प्रधानमंत्री बनते रहे परंतु अपने युग में कोई करिश्मा नहीं दिखा सके।
अफसोस की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस व भाजपा की सोच के मुताबिक किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों का ही भारी नुक्सान किया और आठ सालों में 12 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी गवाई । वहीं 44 श्रमिक कानूनों को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी ने सैकड़ों सरकारी क्षेत्र बेचने आरंभ दिए जोकि भारत की रीड् की हड्डी को ताड़ने के बराबर है। इसलिए भारत की जनता कभी माफ नहीं करेगी। जगत राम ने कहा कि जो मोदी सरकार का आठ साल का जश्न पार्टी के हैडक्वाटर व आरएसएस के हैडक्वाटर में मनाना चाहिए था वह शिमला के रिज मैदान में मनाया गया जिसका कारण साफ है कि हिमाचल में विस चुनावों को देखते हुए ये शिमला में मनाया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेसी को सत्ता में लाने के लिए और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार बेठी है। नरेंद्र मोदी जगह जगह भीड़ इकट्ठी कर लोगों को बेबकूफ बनाने में माहिर है। इसके अलावा जनता को झूठे वादे करने में भी विश्व में नंबर वन नेता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सड़के, बिजली, पानी, स्कूल और भी अन्य काम भी कांग्रेस की देन है लेकिन मोदी इन पर अपने नेम प्लेट लगाने का काम कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो राेहतांग में अटल टनल में का उद्धघाटन किया है उसकी नींव इंदिरा गांधी ने रखी थी । अब उसका उद्धघाटन कर मोदी झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। जगत राम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब जाने की तैयारी कर लें क्योंकि इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी क्योंकि जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है।