सिरमौर: जमीन पर बैठकर खाना खाते है हमारे ऊर्जा एवं बहुउदेशीय परियोजना मंत्री सुखराम चौधरी
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
ऊर्जा एवं बहुउद्देश्यीय परियोजना मंत्री हिमाचल सरकार सुखराम चौधरी जी,कैसे सरल व सीधेसादे है जो आपको जमीन पर खाना खाते दिख रहे है । इनके लिए ऐसे जमीन पर बैठ कर खाना आम बात है। जिससे समस्त क्षेत्र वासी व उनके जानने वाले परिचित होंगे। जानिये इनका राजनीतिक सफर
कनिष्ठ अभियंता पद पर दी सेवाएं
गरीब व किसान परिवार में पैदा हुए सुखराम चौधरी ने कड़ी मेहनत कर पढ़-लिख कर, बिजली बोर्ड में जे.ई. के पद पर सेवाए दी
जनता की सेवा के लिए छोड़ी नोकरी
क्षेत्र के विकास हेतु नौकरी छोड़ विधानसभा चुनाव लड़ा, चुनाव हार गए पर हौसला नहीं। खूब मेहनत की लोगो के सम्पर्क में रहे उनकी समस्याएं के समाधान हेतु, बसों में सवार होकर शिमला में संघर्ष किया।
नौकरी छोड़ने के कारण पैदा हुई आर्थिक दिक्कत के दौर में भी मैदान में डटे रहे व हार नहीं मानी।
पावंटा सीट को डाला भाजपा की झोली में
2002 में पुनः चुनाव लड़ा व सिरमौर में भाजपा का परचम लहरा पाँवटा को भाजपा की झोली में डाला।
सिरमौर को बनाया मजबूत
संघर्ष जारी रखा व भाजपा की स्तिथि को जिला सिरमौर में मजूबूत करते रहे। जिला सिरमौर को भाजपा का सिरमौर बनाया।
2007 में पुनः चुनाव लड़ा भाजपा की सरकार में सी.पी.एस. बने।
भाजपा को दिलाई तीन सीटें: खुद हारे
2012 के चुनाव में अपने क्षेत्र में अधिक समय न देकर जिला सिरमौर की अन्य विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसके परिणामस्वरूप सिरमौर में 3 सीटें भाजपा के खाते में आई पर स्वयं 790 वोटों के मामूली अंतर से हार गए।
जनता का दुख-दर्द समझा
जनता से जुड़े रहे उनके सुख-दुख के साथी बने व 2012 से 2017 तक ठप पड़े विकास के लिए आवाज उठाई।
2017 में पाँवटा विधानसभा की पिछले 5 साल में हुई दुर्गति हेतु चुनाव लगा। जिसमे जनता का अपार प्रेम मिला व 12,619 वोटो से जीत दर्ज कर पूरे प्रदेश में इतिहास रचा।
पाँवटा में विकास की नई कहानी लिखी।जिसके चलते 2020 में हिमाचल कैबिनेट में मंत्री बने।