गुजरात में उगता रेड बनाना रहा आकर्षण का केंद्र लागत कम, डिमांड अधिक
देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर,सोलन
नौणी में आयोजित भारत के कृषि विज्ञान केंद्रों का 12वे राष्ट्रीय सम्मेलन में लगी प्राकृतिक खेती के उत्पाद की प्रर्दशनी भी आर्कषण का केंद्र रही। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , केंद्रीय राज्य मंत्री केलाश चौधरी और आर्चाय देवव्रत ने भी प्रर्दश्नियों को खूब निहारा और काफी समय तक उत्पाद के बारे में जानकारी लेते रहे। देश भर से करीब 15 प्रर्दशनियां यहां पर लगी है। सबसे अलग और लोगों को अपनी आर्कषित करती गुजरात से आए रति लाल की प्रर्दशनी रही। उन्होंने पिछले कुछ सालों से प्राकृतिक खेती कर रेड बनाना उगा दिया। यह आम केले के मुकाबले खाने में मिठा तो है ही। साथ ही साथ यह करीब दो सप्ताह तक खराब भी नहीं होता है। ऐसे में इस केले की बाजार में खासी डिमांड रहती है। हालांकि प्रदेश में फिल्हाल कम ही लोग ऐसे है
जो कि इस केले के बारे में जानते है या फिर सेवन करते है। बहरहाल आमतौर पर नार्मल केले का उपयोग करने से कई पोष्टिक तत्व तो मिलते ही है। लेकिन यदि रोजमर्रा में हम रेड बनाना का सेवन करे तो विटामिन सी और डी हमारे शरीर को मिल सकती है। फिल्हाल बताया जा रहा कि देश में इस समय रेड बनाना साउथ, गुजरात के साथ- साथ कई अन्य राज्यों में भी उगाया जा रहा है। वहीं रतिलाल ने बताया नौणी विवि की प्रर्दशनी में लगा रेड बनाना प्राकृतिक खेती से उगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसे उगाने में अधिक खर्च नहीं आता। जबकि यह मंहगा भी बिकता है। उन्होंने कहा कि रेड बनाना की खेती करके उन्होंने अपनी आय को भी बढ़ाया है।
हिमाचल में फिल्हाल रेड बनाना का क्रेज कम
आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में नार्मल केले का उपयोग किया जाता है। यहां रेड बनाना की खेती तो दूर की बात है। फि ल्हाल इसका प्रयोग करने वाले लोग भी चुंनिदा ही है। आलम यह है कि इसे उगाने के लिए अधिक तापमान की आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रदेश के तामपान से फिल्हाल रेड बनाना मेच नहीं कर पा रहा है। इसके चलते फिल्हाल यहां पर किसानों के लिए रेड बनाना की खेती करना नाको चने चबाने जैसा है।
कई अन्य प्रर्दशनियों ने भी मोहा मन
प्रर्दशनी में हल्दी की रोमा वेराइटी ने भी सभी को अपनी ओर आर्कषित किया। उड़ीसा द्वारा लगाई गई इस हल्दी की खासीयत है कि यह करीब-करीब 250 दिनों तक खराब नहीं होती है। इसके अलावा आलू निकोबार सहित कई अन्य प्रर्दशनियों को भी लोगों ने खूब निहारा। वहीं अदरक का उपयोग सभी के घरों में होता है। लेकिन प्रर्दशनी में रोमा वेराइटी का अदरक वो भी पूरी तरह से प्राकृतिक खेती से उगा हुआ भी लगाया गया। इसकी खासियत यह है कि करीब आठ महीनें तक यह अदरक खराब नहीं होता है।