रोहड़ू व कोटखाई स्कूलों में सबरजीत सिंह बॉबी बच्चों के साथ विचारों को करेंगे सांझा
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
शिमला जिला में सबरजीत सिंह बॉबी स्कूली बच्चों के साथ अपने विचार सांझा करेंगे
सबरजीत सिंह बॉबी आगामी 7 जून को कोटखाई के
स्कूलों में व 8 जून 2022 को रोहड़ू के स्कूलों में आकर बच्चों के साथ अपने विचारों को सांझा करेंगे। उनका रोहड़ू आना और बच्चों से मिलना सौभाग्य की बात है।और बच्चों का इतनी सेवामयी व स्नेह से परिपूर्ण हस्ती से मिलना अपने आप मे ही एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के समान है।
मदर टेरेसा फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव सुनीता डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सबरजीत सिंह बॉबी से स्कूलों के छात्र-छात्राऐं बहुत सारी जानकारियां प्राप्त करेंगे ओर अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे
सुनीता डोगरा ने इस कार्य मे सहयोग करने के लिए कोटखाई व रोहड़ू के प्रधानाचार्यो का आभार प्रकट किया है