अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रवक्ताओं के पद भरने पर सरकार का किया आभार व्यक्त

Share this post

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रवक्ताओं के पद भरने पर सरकार का किया आभार व्यक्त

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई ने 31 प्रवक्ताओं के पद भरने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत शर्मा का आभार व्यक्त किया है। महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रान्त सन्गठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, महिला स्वर्ग की प्रान्त उपाध्यक्ष ललिता वर्मा, ज्योति महाजन ने आज एक सयुक्त बयान में सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रान्त के महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि विकलांगता कोटे के तहत आने वाले शिक्षक जिसमे हियरिंग इम्पाइड,फिजिकल ओर मल्टीप्ल डिसेबिलिटी के तहत 31 अध्यापको का चयन हुआ है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सभी चयनित शिक्षको को बधाई देता है तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।