जिला ऊना की तहसील बंगाणा,पर्यटन क्रान्ति की ओर अग्रसर।
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना

आया!आया!!आया!!! प्रसिद्ध पीपलू मेला बंगाणा। सबको धरती पर भाया स्वर्णिम पर्यटन स्थल बंगाणा।। दुर्गम पहाड़ियों की ओट में सुन्दर बसाया गया बंगाणा।जिला ऊना का सिरमौर सरसब्ज तहसील नाम बंगाणा।। बिलासपुर कांगड़ा-हमीरपुर,ऊना का प्रहरी द्वार बंगाणा। आधुनिक समग्र पर्यटन, विकास क्रान्ति ,संचार बंगाणा।। मनमोहक घाटियों की नई पहचान बनाता आया बंगाणा।शिवालिक धौलाधार की तराई का प्रमुख भाग बंगाणा।।प्राचीन ऐतिहासिक सोलहसिंगी धार का नजारा बंगाणा।पांडवकालीन मंदिर धरोहर -संस्कृति को संजोये बंगाणा।। धार्मिक-सांस्कृतिक संचार का गढ़,पीपलू मेला बंगाणा। भूमंडल पर अद्वितीय नैसर्गिक सौन्दर्य बिखेरता बंगाणा।। मंदली-रायपुर-गोविंदसागर झील का आकर्षण बंगाणा। मंदली पुल निर्माण से सुसज्जित होने वाला बंगाणा।। ग्रामीण परिवेश, सड़क विस्तारीकरण करवाता बंगाणा। सड़कों-पुलों से मानवीय जीवन सुगम बनवाता बंगाणा।। धौम्य ऋषि श्री सदाशिव महादेवन तपोभूमि,बंगाणा। ट्राली परियोजना साकार करवाने की ओर बंगाणा।।सकल औद्योगिक क्रान्ति की इंतजार में नया बंगाणा। चहुंमुखी सर्वांगीण विकास हेतु पूर्णतः तैयार बंगाणा।। आधुनिकतावादी मूलभूत सुविधाओं में रसा-बसा बंगाणा। मंत्रमुग्ध आकर्षण प्रकृति वरदान का पर्याय बंगाणा।। सर्वत्र खुशहाली का संचार करवाता आया है, बंगाणा। नये शहरों की अग्रिम पंक्ति में सम्मिलित है बंगाणा।। पोराणिक इतिहास धर्म संस्कृति का पोषक बंगाणा। प्राचीन कुटलैहड़ रियासत की आन,बान,शान बंगाणा।। खूूबसूरत वादियां,पर्यटकों की स्वास्थ्य- सैरगाह बंगाणा। वन-सम्पदा भरपूर, श्री गरीबनाथ मंदिर स्थल बंगाणा।। वर्तमान में अलौकिक विकास-रथ पर सवार बंगाणा। साहित्योत्सव आदान-प्रदान की राजधानी बना बंगाणा।। हिमाचल के मानचित्र में प्रगति पथ पर नम्बर वन बंगाणा। ऊना-हमीरपुर , रेलवे लाईन बिछाने को तैयार है,बंगाणा।।
*राजीव कुमार शर्मन
अम्बिका नगर – अम्ब
जिला ऊना- 177203