पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: हरिश चौहान
देवभुमि न्यूज डेस्क
गोविंद शर्मा ,त्यूनी
विश्व पर्यावरण दिवस पर त्यूनी वन विभाग परिषद पर एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संतुलन पर बल दिया गया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी बाबर हरिश चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सहजन के पौधे रोपित किए।
वन क्षेत्राधिकारी बाबर हरिश चौहान ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
प्रधान रतन सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम पवार प्रधान रमेश डोभाल नीरज शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण सम्बर्धन हेतु वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। मानव जीवन को बचाने हेतु पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ पौधे ऑक्सीजन देते हैं तथा कार्बनडाइ ऑक्साइड को ग्रहण करते हैं। वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया। 1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों को चुना जाता है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में त्यूनी तहसील के वन विभाग परिषद त्यूनी, बागी, मैंद्रथ, कोटि बावर, निनुस आदि गांव में स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग ने वृक्षारोपण किया इसके साथ ही इनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम पवार ने कहा हमारा जैसा कि आजकल देखने को मिल रहा है पेयजल के संकट हर गांव में आ रही है इसका सबसे बड़ा कारण वृक्ष का कटान है जा एक वृक्ष काटा जाता है हम सबको मिलकर वहां पर 10 वृक्ष लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण हरा भरा रह सके इस मौके रेंजर हरिश चौहान, प्रधान रमेश डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम पवार ,प्रधान रतन चौहान, नीरज शर्मा, हार्दिक राणा, भरत राणा, जयपाल चौहान, प्रीतम चौहान, आदि लोग मौजूद रहे