बेलगाम अवैध सामग्री धो रहे टिप्पर चालकों पर हो कार्यवाही- मजदूर नेता प्रदीप चौहान

Share this post

बेलगाम अवैध सामग्री धो रहे टिप्पर चालकों पर हो कार्यवाही- मजदूर नेता प्रदीप चौहान

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर

गिरी स्टोन क्रेशर भटरोग से भी जा रहे रोजाना टिप्पर

प्रेस बयान किया जारी
थाना प्रभारी से लगाई गुहार

गिरी नदी से रोजाना खनन सामग्री धो रहे टिप्पर चालक इन दिनों बेलगाम हो गए हैं आए दिन पैदल चल रहे लोगों के लिए टिप्पर चालक मुसीबत बन गए हैं वहीं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी करते हुए पुरुवाला थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि इन पर नकेल कसी जाए।
मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने बताया कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों टिप्पर बेलगाम हो गए है पुरुवाला थाना से गुजर रहे टिप्पर चालक बुलेट ट्रेन की तरह सड़कों दौड़ाई जा रहे हैं इनकी वजह से कई लोगों की पहले भी जान जा चुकी है।
समय रहते इन पर अगर नकेल नहीं कसी जाए तो लोगों के लिए फिर बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है उन्होंने पुरुवाला थाना ने कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला थाना प्रभारी से गुहार लगाई है की आते ही इन बेलगाम टिपल समय को निर्धारित की जाए ताकि लोग खुशी-खुशी आवाजाही कर सके।
उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र से सैकड़ों की तादात में रोजाना लोग बाइक कार लेकर लोग पावटा नहान व उद्योगों में काम करने के लिए जाते हैं ऐसे में बेलगाम टिप्पर बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ते हैं और इन को नुकसान पहुंचाते हैं।
गौरतलब है कि टिप्पर चालक नदियों के रास्ते से आवाजाही करते हैं जिससे क्षेत्र के लोगों के जल स्तोत्र खराब हो रहे हैं सिंचाई के लिए नदी का पानी इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में उन्हें भी परेशानियां झेलनी पड़ती है