शिलाई बार एसोशिएशन ने लगाई छबील
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

शिलाई बार एसोसिएशन ने आज शिलाई बस स्टैंड पर गर्मी से राहत दिलाने के लिए छबील लगाई इसकी अध्यक्षता शिलाई बार एसोशिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता बलबीर चौहान ने की बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता अमित ठाकुर ने कहा कि बार एसोसिएशन समय समय पर सामाजिक हित में कार्य करते रहेंगे इस अवसर पर उपाध्यक्ष लोकेश नेगी,कोषाध्यक्ष रविन्द्र चौहान,सह-सचिव लायक राम ठाकुर,वरिष्ठ सदस्य दिग्विजय सिंह ठाकुर,सुखदेव चौहान,कपिल शर्मा,नीलम चौहान,राहुल चौहान,ललित चौहान,अनिल सहित कई लोग मौजूद रहे बार एसोसिएशन द्वारा छबील लगाने, राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने के नेक कार्य की क्षेत्र के लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है