न्यायधीश शनि महाराज पर विशेष

Share this post

न्यायधीश शनि महाराज पर विशेष

देवभूमि न्यूज डेस्क

शनि महाराज की महिमा का गुणगान जितना किया जाए उतना कम है। अत्यंत दयालु और निष्पक्ष रुप से न्याय करने वाले शनिदेव अपने भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।ब उनके भक्त उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए न जाने क्या-क्या प्रयत्न करते हैं। ऐसा हो भी क्यों न शनि देव है हीं इतने कृपालु, जिस पर वह अपनी दया दृष्टि डालते हैं, उसे निहाल कर देते हैं। शनि देव के न्याय का चक्र राजा को रंक और रंक को राजा बनाने में क्षण भर ही लेता है। शनि देव जब नीहाल करते हैं तो व्यक्ति को सत्ता, शासन, धन, शौर्य, ऐश्वर्य, सिद्धि, प्रसिद्धि, ज्ञान और नाम यह सब देते हैं। 
 शनि महाराज की कुछ बेहद ही प्रिय वस्तुओं को धारण करने व अपने आसपास रखने से शनि महाराज के शुभ प्रभाव मिलते हैं। अगर यह वस्तु आपके पास होती है तो आप पर शनि भगवान की कुदृष्टि या अशुभ स्थिति में उसका प्रभाव कम हो जाएगा। वैसे तो प्रत्येक भाव में शनि का प्रभाव अलग-अलग होता है। हर राशि के लोगों के लिए शनि का प्रभाव विभिन्न प्रकार का होता है। प्रत्येक व्यक्ति के कर्म और लाभ का स्वामी शनि महाराज ही होते हैं। शनिदेव ही तय करते हैं कि आपके कर्मों के अनुरूप आपको कितना लाभ मिलेगा। 
 एक मजदूर जो कि दिन-रात परिश्रम करके भी अपना जीवन यापन मुश्किल से करता है वहीं दूसरी तरफ उतने ही घंटे सुविधाजनक स्थिति में काम करके एक उच्च पद अधिकारी ऐश्वर्य पूर्ण जीवन जीता है। यह कर्मों का लाभ ही तो है, जो व्यक्ति को धनी व निर्धन बनाता है। व्यापार में किया थोड़ा सा निवेश अधिक लाभ दे जाता है और कई बार बड़े-बड़े निवेश भी ध्वस्त हो जाते हैं और बड़ी हानि दे जाते हैं। तो इससे यह सिद्ध होता है कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए शनि महाराज का शुभ स्थिति में होना बेहद जरूरी है। 
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हमेशा अपने इष्ट कुलगुरू का चित्र अपने पास रखें या उनका ध्यान करते रहें।
लोहे को किसी न किसी रूप में अपने पास रखने से भी शनि देव की कृपा बनी रहती है और वे प्रसन्न रहते हैं।
लोहे व पत्थर के बने बर्तनों में भोजन करना भी शनि की शुभता को बढ़ाता है।
शनि देव के वाहन काग का आपके घर पर आना भी शनि की अच्छी स्थिति का प्रतीक है।
जिन घरों में काले कीड़ों का वास होता है, वहां के लोगों पर भी शनि की दशा का शुभ प्रभाव व परिणाम मिलता है।
शनिदेव को खुश करने के लिए हर शनिवार कुछ खास मंत्रों का जाप करें-
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:.
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:.
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:..
शनि का तंत्रोक्त मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
ऊं कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात