कहानी-कविता लेखन के अग्रणी साहित्यकार- राजीव शर्मन्

Share this post

कहानी-कविता लेखन के अग्रणी साहित्यकार- राजीव शर्मन्

देवभूमि न्यूज डेस्क
(लेखक-परिचय)

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुन्दरनगर में 19 अप्रैल 1961 को जन्में राजीव कुमार शर्मन प्रसिद्ध समाजसेवी ,धार्मिक साँस्कृतिक गतिविधियों व कहानी-कविता लेखन के अग्रणी साहित्यकार है।गणपति उत्सव कमेटी 1989 से सार्वजनिक गणेशोत्सव का लगातार संचालन कर रहें है। जिला मंडी और जिला ऊना में सार्वजनिक गणेशोत्सव स्थापित करने का रिकॉर्ड भी राजीव शर्मन् के नाम है। अम्बिकानगर-अम्ब साहित्य परिषद ऊना के माध्यम से कई सालों से राज्य स्तरीय कवि सम्मेलनों का भी सफल संचालन कर चुके है। ऊना जनपद की स्वां नदी पर सोमभद्रा-झील और अम्ब को आधुनिक सुविधाओं से सरावोर करवाने हेतु नया नामकरण अम्बिकानगर-अम्ब के प्रचार-प्रसार हेतु राज्य स्तरीय सोमभद्रा-स्मारिका में कई लेख और कविताएँ प्रकाशित हो चुकी है। राजीव शर्मन् की कहानियां हिमप्रस्थ और गिरिराज साप्ताहिक में प्रकाशित हुई है। मूलतः जिला मंडी से संवन्धित होने से प्राचीन मांडव्य ऋषि नगर जनपद श्री छोटी काशी जिला मंडी को नया नामकरण श्री मांडव्य नगर करवाने हेतु भी विभिन्न मंचों से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। एम0ए0अँग्रेज़ी ,ज्योतिषाचार्य होने के साथ-साथ श्री सिद्ध गुफा योग मंडल के माध्यम से योग साधनारत है। वर्तमान में रा0व0मा0विद्यालय लोहारा से बतौर कार्यालय अधीक्षक गत वर्ष सेवानिवृत्त हो चुके है